लाखों की लूट करने वाला एसओजी ने दबोचा

0
120

विकासनगर(मनोज सैनी)। हर्बटपुर कोर्ट रोड पीएनबी बैंक के पास एक व्यक्ति से मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने पांच लाख से भरा बैक लूट लिया था और उसके खुलासे के लिए पुलिस कप्तान ने विकासनगर थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी को टीम के साथ बदमाशों की धरपकड के लिए उन्हें मैदान में उतारा था। पुलिस टीमों ने लूट में शामिल एक बदमाश को पूर्व में ही दो लाख रूपये के साथ गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस के हत्थे नहीं चढ रहा था जिस पर विकासनगर थाना प्रभारी और एसओजी की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर लूट की वारदात में शामिल शातिर बदमाश को दबोच लिया और उसके कब्जे से डेढ लाख से ज्यादा रूपये और वादी का पैन कार्ड तथा घटना में शामिल मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस कप्तान ने बदमाश को पकडने वाली पुलिस टीम को दस हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की है।
आज पुलिस कप्तान दलीप कुवर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि 21 मई को अविनाश उर्फ मोहित व अमित जो कि मुरादाबाद के रहने वाले हैं मोटरसाइकिल से हरिद्वार आये थे और वहां दोनो हरिद्वार की धर्मशाला में कमरा लेकर रहे थे तथा अगले दिन रात को दूसरी धर्मशाला में रूके और उसके अगले दिन सुबह मोटरसाइकिल से देहरादून होते हुए पोटा साहिब निकल गये थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि दोनो ने सलाह बनाई कि समीप के बैंक में रैकी कर लेते हैं वहां शायद कोई मिल जाये जिसका वह शिकार कर लेंगे। कप्तान ने बताया कि अविनाश उर्फ मोहित मोटर साइकिल पर बाहर बैठ गया और अमित बैंक के अन्दर चला गया था तथा कुछ देर बाद उसने बाहर आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की तरफ अपने साथी को इशारा किया था इसके बाद जैसे ही बुजुर्ग कुछ आगे पहुंचा तो बैंक से सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने बुजुर्ग व्यक्ति से पांच लाख रूपये से भरा बैक लूट लिया और फरार हो गये थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि अमित ने बैग से पासबुक, चैक बुक और पैन कार्ड निकालते हुए कुल्हाल से पहले रोड के किनारे अलग-अलग करके फेंक दिये थे। इसके बाद हरिद्वार धर्मशाला में उन्होंने अपने कपडों का बैग लिया और उसी समय नजीजाबाद धामपुर होते हुए मुरादाबाद पहुंचे जहां उन्होंने पैसे बांट लिये थे जिसमें अमित के हिस्से तीन लाख रूपये और अविनाश के हिस्से दो लाख रूपये आये थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि पैसों को लेकर अविनाश अपने घर चला गया था और अमित भी अपने ठिकाने की ओर चला गया था। पुलिस कप्तान ने बताया कि अविनाश ने पूर्व दिल्ली, भिवानी हरियाणा में भी लूट की वारदातें की हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के खुलासे में विकासनगर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार, उनकी टीम व एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी और उनकी टीम ने घटना में शामिल बदमाशों को पकडने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई है। पुलिस कप्तान ने बदमाश को पकडने वाली पुलिस टीम को दस हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY