नैनीताल(संवाददाता)। आज ही के दिन कैंची धाम की स्थापना हुई थी और आज बाबा के स्थापना दिवस पर उनके मन्दिर में विशाल मेला लगा हुआ है जहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा हुआ है और वह बाबा के दर्शन करने के लिए कतारों में लगे हुये हैं। इस आस्था पथ पर किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न आये इसके लिए जनपद के पुलिस कप्तान ने खुद मोर्चा संभाल रखा है और वह हर तरफ पैनी निगाहें लगाये हुये हैं कि आस्था के इस पथ पर किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे इसके लिए वह अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाले हुये दिखाई दिये।
जून की तपती गर्मी में श्रद्धालु भूख प्यास की परवाह किए बिना कैंची धाम में बाबा नीम करौली जी के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए कदम-कदम आगे बढ़ रहे हैं। गेट खुलने से पूर्व ही पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने संभाला मोर्चा संभाला है। मेले को शांतिपूर्ण तरीके सम्पन्न कराने हेतु पुलिस कप्तान व एसपी जगदीश चंद्रा मंदिर के बाहरी गेट पर डटे रहे। जहां से उनकी निगरानी में श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर दर्शन पा रहे हैं। नैनीताल पुलिस बल पूरी निष्ठता से ड्यूटी में तैनात है। पुलिस कप्तान बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में आस्था का सैलाब उमडा हुआ है। पुलिस कप्तान पंकज भट्ट जून की तपती धूप में स्वयं कमान सम्भाल कर अपने अधिनस्थों का बड़ा रहे मनोबल बढाते हुए दिखाई दिये और उन्होंने जिस तरह से वहां मोर्चा संभाल रखा था उससे वहां श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही थी।