देहरादून(नगर संवाददाता)। भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच कराये जाने एवं युवा बेरोजगारों पर दर्ज किये गये मुकदमें वापस लिये जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजधानी में युवा आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया और पुलिस ने हाथीबडकला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान युवाओं और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बैरीकैडिंग पर चढ़ गये और धक्का मुक्की के बाद सभी वहीं धरने पर बैठ गये।
यहां युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी व विनित प्रसाद भटट बंटू के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां से भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच कराये जाने एवं युवा बेरोजगारों पर दर्ज किये गये मुकदमें वापस लिये जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजधानी में युवा आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया और पुलिस ने हाथीबडकला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान युवा प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बैरीकैडिंग पर चढ़ गये और इस बीच धक्का मुक्की के बाद सभी वहीं धरने पर बैठ गये और बाद में सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि कांग्रेस लगातार युवाओं के हितों के लिए संघर्ष करती आ रही है और उन्होंने कहा कि सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच की जानी चाहिए और बेरोजगार युवाओं पर दर्ज किये गये मुकदमों को राज्य सरकार जल्द ही वापस लें अन्यथा कांग्रेस अपने विरोध प्रदर्शनों को जारी रखेगी और युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल व प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही युवाओं के हितों की पक्षधर रही है और प्रदेश की सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है और आज महंगाई चरम पर है लेकिन उसे नियंत्रित नहीं किया जा रहा है जो चिंताजनक है। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा है कि युवा बेरोजगार सड़कों पर उतरकर भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच की मांग कर रहे थे तो दमनकारी सरकार ने उन पर लाठीचार्ज करवाकर और मुकदमों के बल पर जिस प्रकार से आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है और कांग्रेस ने उसका व्यापक स्तर पर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि हर वर्ष दो करोड युवाओं को रोजगार देंगें लेकिन यह जुमलाबाजों की सरकार है और रोजगार देने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ अन्याय को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि बेरोजगार आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा है कि यदि सरकार द्वारा अभी भी मांगों को नहीं मांगा गया तो युवा कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि सरकार अपने नेताओं और चहेते अधिकारियों को बचाने के लिए दमन का रास्ता अपना रही है लेकिन युवा अब इस दमन के आगे झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को सीबीआई जांच करवानी ही होगी अन्यथा परिणाम गंभीर होंगें। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर सभा के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवा आक्रोश रैली निकाली और हाथीबडकला पुलिस चौकी के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान युवा प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बैरीकैडिंग पर चढ़ गये और इस बीच धक्का मुक्की के बाद सभी वहीं धरने पर बैठ गये और बाद में सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई जहां बाद में निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता सदन भुवन कापडी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मीडिया पैनलिस्ट सुनीता प्रकाश, महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रदीप जोशी, प्रदेश महासचिव आयुष गुप्ता, मीडिया प्रभारी एडवोकेट शिवा वर्मा, युवा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, अभिषेक डोबरियाल, आकाश आजाद, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सोनिया आनंद, नजमा खान, संदीप चमोली, सूरत सिंह नेगी, सुशील राठी, संग्राम सिंह पुंडीर, याकूब सिददीकी, राजेश चमोली, दिव्या रावत गोपाल मोहन भट्ट, अंजली आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।