चारधाम यात्रा के लिए तैयार रहना है

0
149

रुद्रप्रयाग(संवाददाता)। जनपद पुलिस की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखे जाने, सरकारी सम्पत्ति की उपयोगिता परखे जाने व पुलिस कार्मिकों की कार्यदक्षता जानने के उद्देश्य से पुलिस विभाग के अन्तर्गत सभी शाखाओं, थाना चौकियों का पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर त्रैमासिक, अद्र्धवार्षिक, वार्षिक निरीक्षण किये जाते हैं और इसी कडी में कप्तान ने वार्षिक निरीक्षण किया और पुलिस महकमें को संदेश दिया कि सबको चारधाम यात्रा के लिए तैयार रहना है।
आज पुलिस अधीक्षक डॉ० विशाखा अशोक भदाणे ने रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा (रुद्रप्रयाग) का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन में लगी सलामी गार्द का मान प्रणाम स्वीकार कर गार्द का निरीक्षण किया। गार्द का टर्नआउट एवं ड्रिल उच्चकोटि की पायी गयी। गार्द कमाण्डर की कमाण्ड व कन्ट्रोल तथा ड्रिल की सराहना कर नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।
तत्पश्चात पुलिस लाइन भोजनालय का निरीक्षण किया गया, भोजनालय मेन्यू, राशन स्टोर, मैस कैश बुक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भोजनालय में नियुक्त कार्मिकों को नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन बैरकों का निरीक्षण कर बैरकों की साफ-सफाई सही पायी गयी। कुछ बैरकों व दीवारों पर सीलन की समस्या पाये जाने पर इसका ट्रीटमेंट कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा पुलिस लाइन परिसर की रंगाई-पुताई किये जाने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन जिम, मनोरंजन कक्ष व पुस्तकालय का निरीक्षण कर मनोरंजन कक्ष में बड़े पर्दे पर मनोरंजक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत मूवी लगाकर पुलिस कार्मिकों को दिखाने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन कैश कार्यालय का निरीक्षण किया गया, कैश को सही ढंग से रखने व रजिस्टर अद्यावधिक पाये जाने पर कैश मोहर्रिर को नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी। पुलिस लाइन गणना कार्यालय निरीक्षण पर अभिलेखों का रख रखाव सही पाया गया व कर्तव्य पंजिका सही ढंग से अद्यावधिक किये जाने के निर्देश दिए गए। लाइन जी०डी० कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेख सही ढंग से रखे जाने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन स्टोर का निरीक्षण पर पाया कि सामग्री व्यवस्थित ढंग से रखी गयी है, सामाग्री वितरण रजिस्टर सही ढंग से अद्यावधिक किये जाने के निर्देश दिए गए। स्टोर में रखे पुराने टैन्ट इत्यादि को निष्प्रयोज्य घोषित किये जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये तथा इस वर्ष की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अतिरिक्त सामग्री उपकरणों की मांग समय से किये जाने के निर्देश दिये गये। स्टोर में रखे आपदा प्रबन्धन उपकरणों को थाना चौकियों की मांगानुरूप आवंटित किये जाने तथा आपदा प्रबन्धन उपकरणों के संचालन के सम्बन्ध में एसडीआरएफ से व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किये जाने के निर्देश दिए गए। थानों को आवंटित सरकारी सम्पत्ति का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन शस्त्रागार का निरीक्षण करने पर शस्त्रों की साफ-सफाई सही पायी गयी। नियमित रूप से शस्त्राभ्यास किये जाने के निर्देश दिए गए।
परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों की माइलेज बुक एवं वाहन बुक चेक कर वाहनों का नियमित रूप से निर्धारित समयावधि में सर्विसिंग कराये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस लाइन में खड़े दुपहिया वाहनों को नवसृजित रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों की मांगानुरूप आवंटित किये जाने के निर्देश दिए गए। वाहनों की नियमित साफ-सफाई उनके पुर्जे इत्यादि चेक किये जाने व पायी जा रही कमियों के सापेक्ष समय से अनुमति प्राप्त कर ठीक किये जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरान्त पुलिस लाइन में नियुक्त सभी प्रभारियों व कार्मिकों का सम्मेलन लेकर समस्यायें जानी गयी। किसी भी कार्मिक द्वारा कोई समस्या नहीं रखी गयी। उपस्थित कार्मिकों को निर्देश दिये गये कि उनके हित में निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं, सभी को जनपद में होने वाली चारधाम यात्रा के दृष्टिगत तैयार रहना है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देश दिये गये कि निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को समय से पूर्ण करा लिया जाये। पुलिस लाइन में नियुक्त कार्मिकों से साप्ताहिक रूप से साफ-सफाई के साथ-साथ कार्मिकों के फिटनेस हेतु खेल गतिविधियां आयोजित की जायें। पुलिस लाइन जिम का सदुपयोग किये जाने के निर्देश दिये गये। उपस्थित सभी कार्मिकों को उनके कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए गए। आज हुए निरीक्षण अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री गणेश लाल बण्डवाल, उपनिरीक्षक परिवहन नरेश लाल, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित पुलिस लाइन मदों के प्रभारी सहित अन्य अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY