राहुल पर आक्रामक हुए गणेश जोशी

0
119

देहरादून(सागर शर्मा )। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर इन दिनों उत्तराखण्ड के अन्दर राजनीतिक तापमान उबाल मार रहा है जहां मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बयान को लेकर उन्हें कटघरे में खडा किया था तो वहीं आज सरकार के कैबिनेट मंत्री ने भी राहुल गांधी के बयान पर हमलावर अंदाज में कहा कि कांग्रेस की शाहदत एक हादसा थी और कश्मीर के श्रीनगर में जहां राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया उसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री को जाता है क्योंकि उन्हें वहां धारा 37० खत्म करके जिस तरह से देश को एक धारा में बांधा है उसी का परिणाम है कि आज कश्मीर शांत है।
राहुल गांधी के बयान पर उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी ने बड़ा पलटवार किया है। गणेश जोशी ने कांग्रेस की शहादत को हादसा बताया है और श्रीनगर में ध्वजारोहण का श्रेय प्रधानमंत्री को दिया। दरअसल देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुँचे जहाँ मीडिया से गणेश जोशी मुखातिब हुए वही राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी मंत्री ने करारा पलटवार किया मंत्री राहुल गांधी पर आक्रामक हुए और निशाना साधा उन्होंने कहा की धारा 37० हटाने के बाद ही राहुल गांधी श्रीनगर में ध्वजारोहण कर पाए शहादत गांधी परिवार की बपौती नहीं है कांग्रेस बेवजह बीजेपी की उपलब्धियों का श्रेय लेने की कोशिश करती है।
बताते चले कि बीते रोज श्रीनगर में भारत जोड़ों यात्रा के समापन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की शहादत को लेकर टिप्पणी की थी।राहुल ने कहा थी कि हिंसा को वो समझते है और उनके परिवार की शहादत उन्हें आज भी याद है। जिसके बाद से ही राहुल गांधी देश प्रदेश में बीजेपी के निशाने पर है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि गांधी परिवार ने शहादत नही दी है, बल्कि इनके साथ हादसा हुआ है। वहीं जिसकी जितनी बुद्धि होती है वो उतनी ही बात करता है।

LEAVE A REPLY