महेन्द्र भट्ट के बयान से जोशीमठवासियों में उबाल

0
112

देहरादून(संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के माओवादी के बयान से जोशीमठ वासियों के साथ ही साथ कांग्रेस भी मुखर हो गई है और कांग्रेस ने महेन्द्र भटट से माफी मांगने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक महेन्द्र भट्ट जनता से माफी नहीं मांगते है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर कांग्रेसियों का कहना है कि जोशीमठ क्षेत्र के आपदाग्रस्त प्रभावित परिवारजनों का लगभग पिछले एक माह से अपनी विभिन्न मांगो को लेकर तहसील परिसर में आंदोलनरत है और कांग्रेसजनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के बयान की निंदा की है और आक्रोशित कांग्रेसजनों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट का पुतला फूंका।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि इस भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा आंदोलन कर रहे प्रभावितों को माओवादी कहकर चीन की मदद करने का बेतुका बयान दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का इस तरह का बयान जोशीमठ प्रभावितों के साथ कटे पर नमक छिड़कना जैसा है। कांग्रेस पार्टी इस तरह के बेतुके बयान की घोर निंदा करती है।
वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय गोपेश्वर पर नगर कांग्रेस कमेटी गोपेश्वर व ब्लाक कांग्रेस दशोली कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैण्ड मुख्य तिराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के विरोध में जोरदार नारेबाजी व प्रर्दशन कर उनका पुतला फूंका और मांग की गई है कि जब तक क्षेत्रीय जनता से माफी नहीं मांग लेते कांग्रेस आंदोलनरत रहेगी।
इस अवसर पर विरोध दर्ज करने व पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगेंन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंन्द सजवाण, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, प्रमोद बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर वत्र्वाल ,जिला उपाध्यक्ष दीवान सिह बिष्ट, कार्यकारी जिलाअध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल, धीरेंन्द्र गरोडिय़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंन्द्र भारती, हरिदर्शन रावत,पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप भंण्डारी, जिला सचिव संदीप झिंक्वाण,सेवादल महिला जिला महामंन्त्री अंजू राणा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंन्त्री जयवीर नेगी, गोपाल रावत सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, जिला सचिव मदन लाल, भक्तिलाल, अनुसूचित जनजाति के नगर अध्यक्ष राकेश बिष्ट व न्याय पंचायत अध्यक्ष दर्शन झिंक्वाण आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY