पुष्कर सरकार में हावी नहीं दिखी अफसरशाही!

0
152

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में बाइस सालों से शोर मचता आ रहा था कि राज्य के अन्दर वर्षों से अफसरशाही सरकार पर हावी रहती है जिसके चलते कई बार सत्ता दल के राजनेताओं को भी कुछ अफसरों की शिकायत करने के लिए मुख्यमंत्री के दर पर जाना पडा था लेकिन जबसे राज्य की कमान युवा मुख्यमंत्री के हाथों पर आई है तो उन्होंने राज्य की अफसरशाही को साफ संदेश दे दिया था कि राज्य को किस विजन के तहत आगे ले जाना है और यह भी स्पष्ट कर दिया था कि कोई भी अफसर जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार न करे कि सरकार को सख्त कदम उठाने के लिए आगे आना पडे। युवा मुख्यमंत्री के विजन को उत्तराखण्ड के अफसर भाप गये और यही कारण है कि युवा मुख्यमंत्री के कार्यकाल में एक बार भी ऐसा शोर नहीं मचा कि राज्य सरकार पर अफसरशाही हावी हुई हो?
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब आवाम के बीच फलावर भी दिख रहे हैं और फायर भी। मुख्यमंत्री ने अपना विजन साफ किया है कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी इसलिए सौंपी है कि राज्य को आदर्श राज्य बनाया जाये और वर्षों से जो परम्परा काफी अफसरों ने बना रखी है कि वह मंत्री विधायकों व आम आदमी की बातों को भी नजर अंदाज करते आ रहे हैं वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राजनीतिक शैली को चंद समय में ही पहचान गये और यही कारण है कि उन्होंने उस राह पर जाने से अपने कदम पीछे खींच लिये जो वह और सरकारों में चला करते थे? मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी का साफ विजन है कि चाहे कोई कितना भी बडा अफसर क्यों न हो अगर वह हुकम मानने से इंकार करेगा और सरकार से अपने आपको बडा साबित करने की कोशिश में अपने कदम आगे बढायेगा तो ऐसे अफसरों पर गाज गिरनी भी तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब स्वच्छ राजनीति कर रहे हैं और उन पर अब तक के कार्यकाल में कोई दाग तक नहीं लगा है तो वह अफसरशाही को कैसे बेलगाम होने देंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी को फ्रीहैंड कर सत्ता चलाने का संदेश दे रखा है तो पुष्कर सिंह धामी अपने दिग्गज नेताओं की उम्मीदों पर शत-प्रतिशत खरा उतरने के लिए हर वो काम करेंगे जो राज्यहित में होगी। उत्तराखण्ड में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस शैली से सरकार चलाने के लिए आगे आ चुके हैं उससे बेलगाम होते रहे कुछ अफसरों के मन में भी एक भय बनता जा रहा है कि मुख्यमंत्री हर उस अफसर पर कार्यवाही कर सकते हैं जो बाइस सालों से अपने आपको राज्य के अन्दर पॉवरफुल अफसर का तमका लेकर आवाम व राजनेताओं को दर्द देते आ रहे हैं? पुष्कर सिंह धामी का यह रूप इसलिए भी सामने आने लगा है क्योंकि उनके साथ उनकी किचन टीम में सच्चे सारथी जुडे हुये हैं और उन्हें पता है कि आवाम के दिलों को जीतने के लिए सरकार को क्या-क्या कदम उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY