विकासनगर(मनोज सैनी, सतपाल धानिया)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबगढ़ में रहने वाले अनस पुत्र स्व लतीफ के घर से बीती रात लाखों रुपए के गहने ओर नकदी की चोरी का कोतवाली विकासनगर में खुलासा किया गया। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा चौबीस घंटे में लाखों रुपए की चोरी का पर्दाफाश करते हुए, शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद की है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने बताया कि बीते रोज कोतवाली विकासनगर अंतर्गत नवाबगढ़ में एक घर से हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए, मामले में शामिल चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी फहीम के पास से चोरी किए गए लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण के साथ नकदी बरामद की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी फहीम नवाबगढ़ का ही रहने वाला है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस को चोरी का खुलासा करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा खुफिया तंत्र मुखबिर सक्रिय कर दिए गए थे साथ ही क्षेत्र में लगे सी सी टी वी कैमरे खंगालने पड़े मुखबिर तंत्र ओर सी सी टी वी कैमरों की मदद से पुलिस को मामले का खुलासा करने में सफलता मिली तो वहीं चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उच्चाधिकारियों द्वारा नकद इनाम देकर पुरस्कृत भी किया गया।