प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया ने कई महिलाओं को दी गौरा शक्ति एप की जानकारी

0
143

कोटद्वार(अवनीश अग्निहोत्री)। महिला सशक्तिकरण को लेकर यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में कार्य कर रही संस्था प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया के कोटद्वार स्थित सेंटर में आने वाली महिलाओं व छात्राओं को आज गौरा शक्ति एप की जानकारी दी गई। एसएसपी पौड़ी स्वेता चौबे के निर्देशन में कोटद्वार पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को लगातार उत्तराखंड पुलिस एप और गौरा शक्ति पोर्टल के बारे में जानकारी दी जा रही है। कोटद्वार में एसआई दीपा मल द्वारा अब तक लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा स्कूल, कॉलेज के साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाकर महिलाओं और छात्राओं के फोन में ये ऐप डाउनलोड कराकर इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है। यही नहीं सिद्धबली मंदिर और लैंसडाउन आए पर्यटकों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है क्योंकि बाहर से उत्तराखंड आए यात्री भी इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते है। उत्तराखंड पुलिस ऐप में गौरा शक्ति के अलावा ट्रैफिक आई, ई कम्प्लेंट, नशा मुक्त उत्तराखंड, साइबर कंप्लेंट, पुलिस वेरिफिकेशन, यात्रा, सीनियर सिटीजन पोर्टल के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है जिससे ट्रैफिक नियमों को तोडऩे वालों की भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है और यात्रा से पहले किसी भी मार्ग पर बर्फबारी, बारिश, लैंड स्लाइडिंग और अन्य प्रकार की जानकारी भी दी जा रही है। उत्तराखंड पुलिस एप राज्य की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली एप है जिससे अपराध नियंत्रण, वेरिफिकेशन और महिला सुरक्षा के संबंध में काफी मदद मिल रही है। एसएसपी स्वेता चौबे द्वारा हर दिन सभी थाना प्रभारियों, महिला सेल, ।भ्ज्न् प्रभारियों से इस ऐप को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे अब तक लगभग 7० परसेंट पौड़ी जनपद वासियों के फोन में ये ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY