उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में विकास के नये कृतिमान स्थापित हो रहे हैं। शनिवार को जिले के भ्रमण पर पहुंच डा. निशंक ने चिन्यालीसौड़ में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को एक मजबूत नेतृत्व दिया है जिसके फलस्वरूप भारत विश्वगुरू बनने की राह पर है। जब चीन जैसे राष्ट्र कवि महामारी से त्रस्त है ऐसे समय में स्वस्थ भारत मोदी के नेतृत्व में विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार के विका चहुंमुखी कार्यों की सराहना करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि यह पर्वतीय राज्य सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रहा है, युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। इससे पूर्व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक काचिन्यालीसौड़ पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिह राणा ,नगरमण्डल अध्यक्ष ध्जिला उपाध्यक्ष डॉ० विजय बडोनी के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ हैली पैड पर स्वागत अभिनन्दन किया गया।, इसके उपरांत निशंक ने हवाई पट्टी के समीप बने भैरवनाथ के मंदिर पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सोशलमीडिया प्रभारी नगरमण्डल चिन्यालीसौड़ के अनुरोध पर निशंक ने चिन्याली गांव में भगवान त्रिलोकीनाथ नागराजा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त किया। जहां पर नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि ज्योत सिंह बिष्ट, वार्ड नं० 1 की सभासद श्रीमती पवित्रा देवी व नागराजा समिति के द्वारा स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया गया।