ऋषभ से मिलने वालों की होगी नो-एंट्री

0
144

देहरादून (संवाददाता)। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के दुर्घटना में घायल होने के बाद उनका इलाज मैक्स अस्पताल में हो रहा है जिसके चलते उनसे मिलने वाले लोगों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है जो कि ऋषभ पंत के परिजनों और बीसीसीआई के लिए चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि डाक्टरों का मानना है कि ऋषभ से मिलने वाले लोगों की एंट्री से उन्हें इंफेक्शन का खतरा हो सकता है इसलिए डीडीसीए ने एडवाइजरी जारी की है कि अस्पताल में ऋषभ पंत से मिलने के लिए लोग न आये जिसको देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि अब अस्पताल से ऋषभ से मिलने वालों की एंट्री बैन होगी।
उल्लेखनीय है कि चंद दिन पूर्व दिल्ली रुड़की रोड पर क्रिकेटर ऋषभ पंत एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गये थे और उन्हें इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ऋषभ पंत के इलाज पर अपनी नजरें लगाये हुये हैं और बीते रोज वह अस्पताल में ऋषभ पंत से मिले और उनकी मां से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया था कि पंत के इलाज में कोई कमी नहीं आयेगी। ऋषभ पंत के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वहीं अस्पताल में उनसे मिलने वालों के कारण डाक्टर, परिजन और बीसीसीआई के पदाधिकारी खासे ंिचतित नजर आ रहे हैं और डाक्टरों को आशंका है कि ऋषभ पंत से मिलने आ रहे लोगों के कारण उन्हें इंफेक्शन भी हो सकता है क्योंकि उनकी रिकवरी में अभी समय लग सकता है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने पंत को संक्रमण से बचाव के लिए आईसीयू से प्राईवेट वार्ड में शिफ्ट किया है। उधर डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने बताया कि पंत अभी ठीक है और उनका इलाज चल रहा है तथा बीसीसीआई इस पर फैसला करेगा कि आगे क्या करना है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वह अस्पताल में ऋषभ से मिलने न जाये क्योंकि इससे उन्हें संक्रमण हो सकता है और कहा कि जब उनकी सेहत में सुधार होगा तब वह मिलने जा सकते हैं लेकिन फिलहाल उन्हें आराम की जरूरत है।

LEAVE A REPLY