पुष्कर की किचन टीम में तैनात हैं अनमोल सितारे

0
145

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में इक्कीस सालों से राज्य के कुछ विभागों में तो भ्रष्टाचार का इतना बडा तांडव मचता आ रहा है कि उससे राज्य की जनता के मन में हर पूर्व मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर बडी नाराजगी पनपती रही थी लेकिन अब उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज में सभी भ्रष्ट चेहरे बेनकाब होंगे इसमें कोई शंका नहीं है क्योंकि अब युद्ध भ्रष्टाचारियों और ईमानदार अफसरों के बीच होना ही है और इसकी शुरूआत जल्द से जल्द राज्य के अन्दर देखने को मिलेगी।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा बने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के अन्दर एक विशाल राजनीतिक पारी खेलने के लिए सबसे पहले भ्रष्टाचार पर बडा प्रहार करने का एक्शन प्लान तैयार किया है और इस एक्शन प्लान के तहत भ्रष्टाचारियों को यह संदेश दिया जा रहा है कि इक्कीस सालों से जो वह भ्रष्टाचार के समुद्र में गोते लगाते रहे हैं अब उस भ्रष्टाचार के समुद्र से उन्हें धामी सरकार का सिस्टम बाहर खींच लायेगा और उन्हें इस बात का अहसास कराया जायेगा कि धामी राज में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है? उत्तराखण्ड के कुछ पूर्व मुख्यमंत्री व अफसर भ्रष्टाचार पर प्रहार करने का तो खूब भौंपू बजाते रहे लेकिन उनके साथ मे रहने वाले ही उनके कुछ अपने भ्रष्टाचार का खुला तांडव कर राज्य की जनता को एक बडा घाव देते रहे जिससे राज्य की जनता के मन में यही पीडा थी कि आखिर जिस उत्तराखण्ड की चाहत उन्होंने पाली थी वह तो इक्कीस साल में पूरी ही नहीं हो पाई। अब राज्य के अन्दर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिन्होंने अपनी स्वच्छ राजनीतिक पारी से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल भी जीत रखा है उन्होंने राज्य के भ्रष्टतंत्र को साफ संदेश दे दिया है कि भ्रष्टाचार करने वाले अब उनके राज में बेनकाब होंगे क्योंकि उनका एकमात्र मिशन है कि उत्तराखण्ड भ्रष्टाचारमुक्त हो। पुष्कर सिंह धामी की किचन टीम में चंद अफसर इतने ईमानदार हैं कि राज्य की जनता उनके लिए यह कहने से पीछे नहीं हटती कि चांद में दाग हो सकता है लेकिन पुष्कर सिंह धामी की टीम में मौजूद चंद चेहरों में तिनकाभर भी कोई दाग नहीं है और अब यह अफसर उन सभी भ्रष्ट चेहरों को राज्य की जनता के सामने जरूर बेनकाब करेंगे जिन्होंने इक्कीस सालों से भ्रष्टाचार को अपना धर्म मान रखा है?
वहीं उत्तराखण्ड में चंद विभागों में तैनात कुछ भ्रष्ट चेहरे ऐसे हैं जिन्होंने इक्कीस सालों में भ्रष्टाचार से अकूत दौलत का किला खडा किया और चंद अफसर ऐसे हैं जिन्होंने अपने चंद कर्मचारियों की जांचों को सही करने के नाम पर उनके साथ जितनी बडी दुष्टता और मानवता को तार-तार करने वाला घिनौना कृत्य किया है उन्हें इस बात का भरोसा है कि वह इस शासनकाल में भी अपने घिनौने कृत्यों पर पर्दा डालने में सफल हो जायेंगे? हालांकि ऐसे दुष्ट और पाप के समुद्र में गोते लगाने वाले एक विभाग के एक-दो बडे अफसर ऐसे हैं उन्हें भ्रम हो गया है कि साहब हमें देखकर मुस्करा कर चले गये तो हम गंगा की तरह पवित्र हो गये लेकिन ऐसे दुष्ट और पाप के पायदान पर खडे दिखाई दे रहे ऐसे अफसरों को अब इस बात का इल्म हो जायेगा कि धामी राज में दुष्ट और पापी अफसरों को बक्शने के लिए कोई खाना खाली नहीं रहेगा और आने वाले चंद समय में ही आभास हो जायेगा कि पुष्कर राज किस विजन के तहत सरकार चलाने के लिए वचनबद्ध है। बतादें कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की किचन टीम में चंद अफसरों के लिए सिर्फ एक ही शब्द कहा जाता है कि चांद में दाग होगा लेकिन इनमें तो वो दाग भी नहीं….। यह कहावत सही है कि अगर राजा के सेनापति ईमानदार होते हैं तो वह राजा को कभी भी सत्ता के अहंकार में डूबने नहीं देते और उसी के चलते वह राजा अपनी प्रजा का दिल जीत लेता है उसी तर्ज पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंद अफसर ऐसे हैं जो उत्तराखण्ड को खुशहाल बनाने के लिए पुष्कर धामी के हर कदम पर उन्हें सही राह की ओर आगे ले जा रहे हैं जिससे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को अब राज्य में हृदय सम्राट से नवाजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY