विक्रांत उनियाल को सीएम ने किया सम्मानित

0
130

देहरादून(संवाददाता)। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव पर माऊंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के राष्ट्रगान गाने वालीे उत्तराखण्ड के वीर सपूत विंग कमांडर विक्रांत उनियाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। विग कमांडर विक्रांत उनियाल ने साबित कर दिया है कि मन में कुछ करने का जुनून हो तो कोई भी असंभव लगने वाला कार्यं संभव हो जाता है। उन्होंने मआउंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन के राष्ट्रगान गा कर स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम आंदोलनकारियों को नमन किया है। विक्रांत उनियाल के साथ प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान भी उपस्थित थे। इस दौरान उनके पिता भी उपस्थित थे मुख्यमंत्री ने उनको भी सम्मानित किया। भाजपा नेता राजीव तलवार भी उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने भी इसे उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

LEAVE A REPLY