बस हादसे का सच देखने पहुंचे शिवराज और पुष्कर

0
125

उत्तरकाशी(संवाददाता)। यमुनोत्री हाईवे पर रविवार को हुई बस हादसे के घटना स्थल पर सोमवार को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरकाशी जिले के डामटा रिखाउ खड्ड के पास हुए भीषण सड़क हादसा कैसे हुआ, दोनों राज्य के मुखिया ने स्थिति का मौके पर जायजा लिया। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा की एमपी सरकार सम्मान के साथ सभी लोगों का अंतिम संस्कार करेगी। कोशिश रहेगी कि आज ही सभी का अंतिम संस्कार हो। सभी शव देहरादून भेजे गए हैं, विमान से सभी का शव एमपी के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा, जहां गाड़ी से शवों को उनके पैतृक गांव भेजेंगे। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की घड़ी में एमपी सरकार के साथ खड़े रहने की बात कही। रूइस मौके पर परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दस, डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार भी थे। बता दें कि उत्तरकाशी जिले में डामटा के पास यमुनोत्री हाईवे पर मिनी बस दुर्घटना में लगभग 26 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत 4 घायल हुए। वाहन में कुल 3० लोग सवार थे। रविवार शाम 7 बजे हुआ वाहन हादसा। सभी यात्री मध्यप्रदेश के थे। जो ऋषिकेश से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आ रहे थे। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस के जवान और आपदा प्रबंधन प्रदेश के अभियान में लगा रहा लगभग ढाई बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

LEAVE A REPLY