चम्पावत में मिली जीत के बाद गोलजू देवता के मन्दिर पहुंचे पुष्कर

0
157

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में हुये विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनकी पत्नी गीता धामी राज्य के मन्दिरों में उत्तराखण्ड की सुख समृद्धि और भाजपा की जीत के लिए आशीर्वाद लेते रहे और अब मुख्यमंत्री के हुये उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी भी चुनाव में एतिहासिक जीत के लिए मन्दिरों में पूजा अर्चना करते रहे और राज्य की खुशहाली के लिए भी वह दुआएं मांगते रहे आज जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपचुनाव में एतिहासिक जीत हुई तो जीत के तुरंत बाद पुष्कर सिंह धामी पत्नी के संग चम्पावत में स्थित गोलजूू देवता के मन्दिर में माथा टेकने और उनसे अभेद आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सुख समृद्धि के लिए भी गोलू देवता का आशीर्वाद लिया और उसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गोलजू देवता में सबकी बडी आस्था है और अपनी जीत के बाद वह मन्दिर में गोलजूू देवता से राज्य के विकास और सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद लेने के लिए आये हैं और कहा कि गोलजू देवता महाराज की कृपा से आने वाला समय उत्तराखण्ड का होगा और अगला दशक उत्तराखण्ड का ही होगा।

LEAVE A REPLY