चम्पावत(क्राईम स्टोरी टीम)। 48 घंटे बाद चम्पावत के उपचुनाव का भाग्य ईवीएम में कैद हो जायेगा। अपने पति पुष्कर सिंह धामी की एतिहासिक जीत के लिए गीता धामी ने नारी शक्ति और व्यापारियों के बीच जाकर जिस तरह से राज्य के मुख्य सेवक को एतिहासिक जीत दिलाने के लिए उनसे वचन लिया उससे साफ नजर आ रहा है कि पुष्कर सिंह धामी की पत्नी उपचुनाव में किस तरह से मुख्य सेवक के साथ अभेद होकर चुनावी रण खुद भी संभाले हुये है।
आज वार्ड नंबर सात नगर पंचायत बनबसा में पूर्व में स्थापित रहे रेवाराम बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी द्वारा पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। सभी महिलाओं एवं व्यापारियों द्वारा एकमत से पुष्कर सिंह धामी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्टार प्रचारक पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा जोशी नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल एवं अन्य महिलाएं एवं व्यापारी गण उपस्थित रहे।
