चम्पावत(संवाददाता)। उपचुनाव के आखिरी दौर में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी के प्रचार प्रसार में आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समारोह स्थल पर पहुंचने से पहले सुप्रसिद्ध गायक रॉकी मित्तल ने सभा में आये हजारों लोगों को मस्ती के साथ गीत सुनाते हुए गुनगुनाया कि ‘भ्रष्टाचार की होगी छुट्टी आये हैं युवा धामीÓ।
सभा स्थल पर आये हजारों लोगों के सामने सुप्रसिद्ध गायक रॉकी मित्तल ने गीत सुनाकर उन्हें झूमने के लिए मजबूर कर दिया। डांस के साथ गीत गुनगुनाया कि शुद्ध पानी की हो सप्लाई भ्रष्टाचार की होगी छुट्टी, स्वास्थ्य की फूल गारंटी, न सडके होंगी टूटी, धामी के होते कांग्रेस न आये सत्ता में लौट कर जब गीत गुनगुनाया तो वहां सभा स्थल पर बैठे लोग भी खूब झूमें और गायक रॉकी मित्तल ने अपने अंदाज में जिस तरह से डांस करके गीत गुनगुनाया उससे वहां का माहौल पुष्कर धामी मय हो गया। गायक ने जब गीत की लाइन बोली कि ‘उत्तराखण्ड फिर से धामी जितेंगे डंके की चोट पे, दागदार नहीं दमदार हैं युवा पुष्कर धामी, रोजगार पर ध्यान है सारा, सोच है दूरगामी तो सभा स्थल पर आये लोगों के मन में एक बडा उत्साह और उमंग देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के आने से पहले जिस तरह से गायक रॉकी मित्तल ने सभा स्थल में आये लोगों के अन्दर अपने गीत से उनमें एक संचार भरा उससे वहां उपस्थित लोग यह कहने से भी नहीं चूके कि हमने तो पुष्कर को अपना मान लिया है और यह उपचुनाव सिर्फ एक रस्म अदायगी से ज्यादा कुछ नहीं।
