सीएम ने डाला चम्पावत मंे डेरा

0
154

संवाददाता
चम्पावत। उपचुनाव का काउन डाउन शुरू हो चुका है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनाव में एतिहासिक जीत दिलाने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चम्पावत के चप्पे-चप्पे पर मुख्यमंत्री का प्रचार कर रहा है और चुनाव में मात्र पांच दिन शेष रह गये हैं जिसको देखते हुए आज चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तूफानी दौरा हुआ जहां उन्होंने जनसभायें कर आवाम को संदेश दिया कि मतदान वाले दिन समूचा चम्पावत मतदान के लिए घर से निकले और उनका बटन कमल पर इतनी तेजी से दबे कि जब तीन जून को मतगणना हो तो उसमे ंसे सिर्फ कमल ही कमल खिलता हुआ नजर आये। पुष्कर सिंह धामी की जीत को बडा करने के लिए सतपाल महाराज भी चम्पावत पहुंचे और उन्होंने भी पुष्कर सिंह धामी को एतिहासिक जीत दिलाने का आवाम से वचन लिया। चम्पावत में होने वाला उपचुनाव सिर्फ इस बात पर टिका हुआ नजर आ रहा है कि पुष्कर ंिसंह धामी की जीत का पैमाना कितना बडा होगा। जनसभाओं में जिस तरह से सैकडों लोगों का हुजूम उमड रहा है वह देखते ही बनता है और पुष्कर सिंह धामी भी उन्हें साफ संदेश दे रहे हैं कि चुनाव के बाद चम्पावत के विकास का जो खाका धरातल पर उतारा जायेगा उसको देखकर समूचा चम्पावत हैरान होगा कि उनके जनपद को किस तरह से एक बडी पहचान देने का काम शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY