मुख्यमंत्री का सांसद ने किया प्रचार

0
118

चम्पावत(संवाददाता)। उपचुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे भाजपा के बडे-बडे राजनेता पुष्कर ंिसह धामी को एतिहासिक जीत दिलाने के लिए चम्पावत में चप्पे-चप्पे पर उनका प्रचार करने के लिए निकल पडे हैं। भाजपा सांसद अजय टम्टा ने भी पुष्कर ंिसह धामी की एतिहासिक जीत के लिए आज चम्पावत में अपनी टीम के साथ प्रचार-प्रसार किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए वोट मांगे।
उल्लेखनीय है कि कुमांऊ के सांसद अजय टम्टा ने शुरूआती दौर से ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत में एतिहासिक जीत दिलाने के लिए प्रचार प्रसार का जिम्मा संभाल रखा है और वह चम्पावत के हर कोने में जाकर पुष्कर ंिसह धामी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आज भाजपा सांसद अजय टम्टा ने चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे और आवाम को विश्वास दिलाया कि पुष्कर सिंह धामी चुनाव जितने के बाद चम्पावत का अद्भूत विकास करेंगे और विकास का पहिया जो अभी तक चम्पावत में नहीं पहुंच पाया था उसे तेजी से आगे बढाते हुए पुष्कर सिंह धामी चम्पावत को विश्व के मानचित्र पर लाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे।

LEAVE A REPLY