प्रधानमंत्री ने मुझे चम्पावत में उपचुनाव के लिए भेजा

0
116

चंपावत(संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि साठ सालों में एक पार्टी व एक परिवार के लोगों की सरकार रही है और आज देश की संस्कृति बदल रही है और एक परिवार ने किसी प्रकार की राजनीति की है तो वह वोटों की राजनीति है। उन्होंने कहा कि आज देश की संस्कृति को बढावा दिया गया और काम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मेरे उपचुनाव के लिए संसद से चंपावत के लिए मोहर लगाई थी और वह तबसे जनता के बीच है। यहां चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के चल्थी गांव में जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग लंबे समय तक वह लोगों के सामने नहीं रह पायेंगें । उन्होंने कहा कि वह सभी के आभारी हूं कि पूरे प्रदेश में सरकार बनाने का काम किया और बचपन में सुना था और आपका ख्याल आया। एक कार्यक्रम में दिल्ली में था और पूरे देश के मुख्यमंत्री आये थे। देश की आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा था और अनुरोध किया कि चंपावत जाना है और चम्पावत की जनता मुख्यमंत्री को बनाने जा रही है और मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भी इस प्रकार का आहवान किया गया। उन्होंने कहा कि कैलाश गहतोडी ने सबसे पहले ही अपनी सीट को मुख्यमंत्री के लिए खाली करने का ऐलान किया और वह उनके आभारी है। उन्होंने कहा कि कैलाश गहतोडी ने संकल्प लिया था वह विधानसभा नहीं जायेंगें और उन्होंने ऐसा ही किया और उन्होंने कहा कि चंपावत सहित आसपास के क्षेत्रों का विकास किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि टनकपुर का डिग्री कालेज है और पूर्णागिरी मंदिर, गोरखनाथ मंदिर सहित अनेकों मंदिर है और यह तराई भावर का मिनी क्षेत्र है। यहां पर पर्यटन के क्षेत्र में सहित अन्य क्षेत्रों में एक पहचान है और यहां डिग्री कालेज में पाठयक्रम बढाने सहित सभी समस्याओं का निदान किया जायेगा और केन्द्र से 268 करोड़ मिला है। उन्होंने कहा कि एक एक गांव व घर में रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मेरे उपचुनाव के लिए संसद से चंपावत के लिए मोहर लगाई। उन्होंने महिलाओं सहित अन्य मतदाताओं से अपील की है कि सुबह सात बजे घर से निकलकर मतदान करने के लिए आयें। इस अवसर पर उन्होंने कुुंमाऊंनी में भाषण देते हुए महिलाओं का आहवान किया है कि 31 मई को केवल कमल का ही बटन दबाना है और बाद में भारत माता की जय के साथ जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोडी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व क्षेत्रवासी सैकडों की संख्या में मौजूद थी।

LEAVE A REPLY