सीमा क्षेत्र की सांस्कृतिक परम्पराओं और पर्यटन को भी मिल रहा बढावा

0
125

गुंजी गांव(संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि साहसिक साईकिल रैली में भाग लेने आये है ओर 69 वर्षीय लोग भी आये है और उनके जजबे को सलाम करता हूं। आजादी का अमृत महोत्सव बाईक साहसिक रैली का आयोजन किया जाना एक अच्छी पहल है और इस घाटी व सीमांत क्षेत्र को जानने व समझाने का काम सभी के माध्यम से हो रहा है और सीमा क्षेत्र की सांस्कृतिक परम्पराओं और पर्यटन को भी बढावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पलायन में भी कमी आई है और यह एक सार्थक पहल है।
उन्होंने कहा कि नीतिमाणा, पिथौरोगढ, उत्तरकाशी की घाटियां हो में रहने वाले लोगों की कमी आई है और सीमांत क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों को मूल भूत सुविधाओं को बढाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर 21 को शिलान्यास के अवसर पर आये थे और उन्होंने कहा कि आने वाला दशक 21वीं सदी का तीसरा दर्शक और उत्तराखंड का दशक होगा यह बात प्रधानमंत्री ने अपने संबोधित किया। इन यात्राओं में कई स्थान ऐसे है जहां पर अनेकों पर्यटन स्थल है और कहीं पर पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में अपील करनी पड रही है कि जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं, शारीरिक फिटनेस नहीं है तो न आये। भारतभूमि देवभूमि में आस्था व श्रद्धा कूट कूट कर भरी है और बारिश के कारण यात्रा को रोकना पडा और सभी श्रद्धालु हमारे अतिथि है सुरक्षित आये और सुरक्षित जाये। ऑलवेदर रोड से सीमांत क्षेत्रों को जोडने, सीमांत क्षेत्रों के विकास की ओर ध्यान दिया जा रहा है और आसपास के क्षेत्रों में अनेकों स्थानों पर सडक का काम तेजी से हो रहा है और करोडों रूपये की ध्नराशि से सडकों का निर्माण किया जा रहा है और ओम पर्वत पर साहसिक पर्यटन को बढावा मिलेगा और होम स्टे की शुरूआत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में होगी और रोजगार मिलेगा और आजीविका का साधन और पर्यटकों को नजदीक से उत्ताराखंड की संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पंडित नैन सिंह रावत को एशिया के मानचित्र तैयार करने में विशेष योगदान दिया और काठमांडू से कैलाश मानसरोवर की दूरी पैदल ही नापी और तिब्बत को विश्व के मानचित्र पर लाये मानी कम्पासी के रूप में भी जाने जाते है और तीन पर्वत चोटियां है। मेजर मान सिंह भी इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जाने जाते है और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी। सीमांत क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पर्यटन को बढावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचे और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है और सेना के जवानों को बेहतर सुविधायें दी है और आठ सालों में भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में हो रहा है और आने वाले समय में सडकों का जाल बिछाया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विचाराधीन सडकों का शीघ्र ही निर्माण कार्य किया जायेगा और उनका यहां से गहरा नाता है। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY