पुष्कर के नये अवतार से चमकेगा उत्तराखण्ड

0
139

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रूतबा इतने ऊफान पर है कि विपक्षी दलों के काफी नेता भी उनकी राजनीति के कायल हो चुके हैं और उनका मानना है कि मुख्य सेवक की भूमिका में सरकार चला रहे पुष्कर सिंह धामी एक मिलनसार व्यक्ति हैं और उन्होंने अपना व्यक्तित्व इतना बडा कर लिया है कि राज्य की जनता अब पुष्कर सिंह धामी को युग पुरूष मानने लगी है और उनके मन में एक आशा की किरण जाग गई है कि राज्य के मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को अब जरूर स्वीजरलैंड बना देंगे क्योंकि उनके पास उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य बनाने का बडा विजन है और इस विजन के तहत वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उत्तराखण्ड को एक नई पहचान दिलाने के लिए बडा रोड मैप तैयार करेंगे जिसके बाद उत्तराखण्ड को देखकर हर कोई एक ही शब्द कहेगा कि जहां पुष्कर सिंह धामी जैंसे सीएम होंगे वहां का विकास निश्चित है। मात्र दस माह के भीतर राज्य के मुख्यमंत्री ने जिस तरह से आवाम का दिल जीता और वह उन्हें युग पुरूष मानने के लिए आगे बढ चुके हैं उससे उत्तराखण्ड की युवा पीढी के मन में भी एक आशा है कि अब उन्हें राज्य से पलायन नहीं करना पडेगा और राज्य में ही उनके लिए इतने रोजगार होंगे कि वह अपने परिवार के साथ अपने ही घरों पर रह सकेंगे। इक्कीस साल बाद पुष्कर सिंह धामी एक युग पुरूष की तरह उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में देश के प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से आगे बढ रहे हैं तो यह उत्तराखण्डवासियो के भविष्य के लिए शुभ संकेत ही माने जा रहे हैं। उत्तराखण्ड के अन्दर इक्कीस सालों से भ्रष्टाचार, घोटालों, अफसरों की हिटलरशाही, माफियागिरी, खनन माफियाओं का सिंडिकेट प्रदेश को लूटता आ रहा था और चारो ओर यही हाहाकार मचा हुआ था कि आखिरकार इस उत्तराखण्ड को बनान के लिए जिस तरह से आंदोलनकारियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया वह व्यर्थ ही चला गया क्योंकि राज्य के अन्दर जिस तरह के हालात के शिकार हुई जनता अपने आपको डरा और ठगा महसूस करती आ रही थी अब उस जनता के मन में पुष्कर राज के बाद एक बडा विश्वास पैदा हुआ है कि यह उत्तराखण्ड का युग पुरूष है जिसने उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए सत्ता संभालते ही अपने मिशन के तहत आगे बढना शुरू कर दिया था। पुष्कर सिंह धामी के बढते इकबाल से मीडिया जगत के भी काफी लोग उन्हें घात लगाकर निशाने पर लेने का षडयंत्र रचते आ रहे हैं लेकिन उनके पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं आया जिसके बल पर वह पुष्कर सिंह धामी को अपने निशाने पर लेने का खेल खेल सकते? उत्तराखण्ड के अन्दर हमेशा गढवाल व कुमांऊ के बीच एक बडा शीत युद्ध चलता रहता था लेकिन पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभालने के बाद साफ किया कि राज्य के अन्दर कोई भी गढवाल व कुमांऊ की खाई पैदा नहीं करेगा। पुष्कर ंिसह धामी ने दोनो मण्डलों में विकास की गंगा बहाने के लिए जो कार्य शुरू किया है वह इस बात का परिचायक है कि पुष्कर सिंह धामी का सिर्फ एक एजेंडा है कि उत्तराखण्ड को किस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का प्रदेश बनाया जाये। पुष्कर ंिसह धामी ऐसे धाकड राजनेता हैं जो बडे-बडे फैसले लेने से भी पीछे नहीं हटते और कुछ समय पूर्व जब चारधाम यात्रा शुरू हुई तो पहले श्रद्धालुओं को बॉडर पर कोरोना टेस्ट कराने का आदेश जारी हुआ लेकिन राज्य के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी ने इस आदेश एक सिरे से खारीज किया और साफ कहा कि श्रद्धालुओं का कोई कोरोना टेस्ट नहीं करेगा और वह सीधे चारधाम यात्रा में आ सकते हैं। यात्रा चलने के दौरान वहां आपार भीड आयेगी इसका इल्म भी राज्य के मुख्यमंत्री को भली-भांति पता था लेकिन दो वर्षों से बंद पडी यात्रा को बिना किसी डर दिखाये सफलता के साथ चलाने का साहस राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने दिखाया और उसी का परिणाम है कि चारधाम यात्रा में ऐसी भीड उमडी कि चारधाम यात्रा मार्ग पर दो वर्षों से बंद पडी यात्रा के दौरान आर्थिक संकट से गुजर रहे व्यापारियों के चेहरे इस कदर खिल गये कि उन्हें अपने राज्य के मुख्यमंत्री पर एक गर्व महसूस हो रहा है कि उन्होंने श्रद्धालुओं के मन में कोरोना को लेकर कोई डर पैदा नहीं किया और वह खुद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर इस तरह से आगे आ रखे थे उससे उत्तराखण्ड से लेकर देश के लाखों श्रद्धालु भी पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का युग पुरूष कहने से नहीं चूक रहे जिनके मन में एक खुशी है कि चारधाम यात्रा के दौरान उन्हें दर्शन करने में न तो कोई दिक्कत आई और न ही किसी संकट से गुजरना पडा। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भविष्य में उत्तराखण्ड को जरूर स्वीजरलैंड की तर्ज पर खडा करेंगे ऐसा अब राज्यवासियों को विश्वास हो चला है।

LEAVE A REPLY