लेडी पुष्कर के साथ है नारी शक्ति

0
133

चम्पावत/देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां राज्य में चौतरफा विकास करने के मिशन में तेजी के साथ आगे बढते जा रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए उनकी पत्नी गीता धामी ने खुद चम्पावत की चुनावी रणभूमि में मोर्चा संभाल रखा है। लेडी पुष्कर ने जिस तरह से चम्पावत की महिलाओं के सामने अपना सौम्य रूप और विशाल हृदय दिखाकर उन्हें गले से लगा रखा है उससे चम्पावत की महिलाशक्ति भी एक ही स्वर में बोल रही हैं कि गीता है तो मुमकिन है। अपने पति की जीत को एतिहासिक बनाने के लिए इसलिए भी गीता धामी आगे आ रखी हैं कि पुष्कर सिंह धामी जब चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज करें तो उसके बाद से ही पुष्कर सिंह धामी चम्पावत की जनता के सामने एक संकल्प लें कि अब चम्पावत के विकास को कोई रोक नहीं पायेगा और देश और विदेश के मानचित्र पर चम्पावत इतनी बडी पहचान बनायेगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की हो।
उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री ने जब भी चुनावी रणभूमि में अपने कदम आगे बढाये तो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी पत्नी गीता धामी उनके साथ हर कदम पर खडी रही और उनमें भी पुष्कर सिंह धामी की झलक साफ देखने को मिलती है क्योंकि जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी एक सरल व्यक्ति बनकर आवाम के बीच हाथ जोडकर उनसे मिलते हैं उसी तर्ज पर उनकी पत्नी गीता धामी भी चम्पावत की नारी शक्ति से जब भी उनका मिलन होता है तो वह हाथ जोडकर जिस तरह से महिला शक्ति का अभिवादन करती हैं उसे देखकर महिलाओं के मन में भी एक खुशी की लहर दौडती है कि मुख्यमंत्री की पत्नी भी किस तरह से एक विशाल हृदय रखती हैं जिन्हें सत्ता का तिनकाभर भी अहंकार नहीं है और वह एक सरल महिला की तरह सबके बीच जाकर अपने पति पुष्कर ंिसह धामी की एतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति का अभेद आशीर्वाद लेकर आगे बढ रही हैं।

LEAVE A REPLY