देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव से पूर्व मीडिया का एक बडा गैंग इसी मिशन में लगा हुआ था कि राज्य के अन्दर कांग्रेस की सरकार आ रही है और भाजपा को चुनाव में सत्ता से बाहर होना ही पडेगा इसके अलावा मीडिया का एक गैंग खटीमा में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साजिश के तहत चुनाव में हरवाने के मिशन में आखिरकार किस राजनेता के इशारे पर अपनी साजिशें रचता रहा यह भी अब उजागर होने लगा है और तो और जब राज्य के मुख्यमंत्री खटीमा से विधानसभा चुनाव हारे तो मीडिया का यही गैंग राज्य के अन्दर भौंपू बजाता रहा कि किस-किस राजनेता को मुख्यमंत्री की कमान मिल सकती है और जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा हाईकमान जेपी नड्डा ने जब उत्तराखण्ड में भाजपा को मिली सत्ता का असली हीरो पुष्कर सिंह धामी को करार दिया तो मीडिया के उस गैंग के तोते उड गये जो अपनी चाहत के एक राजनेता को उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिए उसकी ब्रांडिंग करने का खेल खेल रहे थे? अब राज्य के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी का समूचे राज्य में जिस तरह से राजनीतिक रूतबा उफान पर है और चम्पावत में चप्पे-चप्पे पर पुष्कर सिंह धामी के नारे लग रहे हैं तो मीडिया के इस गैंग को इन दिनों एक अजीब सी मिर्ची लगी हुई है कि उनके रहते हुए उनका ब्लैकमेलिंग धंधा बंद हो जायेगा?
उत्तराखण्ड में इन दिनों भले ही मिर्ची का भाव भले ही बहुत तेज हो रखा हो लेकिन मीडिया के एक गैंग को मिर्ची बहुत रास आ रही है और यह मिर्ची उनको जिस तरह से खुलबुला रही है वह देखते ही बनता है? उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो कि राज्य के अन्दर पारदर्शिता और स्वच्छता के साथ सरकार चला रहे हैं उनके सत्ता चलाने के अंदाज से मीडिया के एक गैंग को इन दिनों खूब मिर्ची लगी हुई है कि चम्पावत में तो उपचुनाव एक तरफा ही हो गया है और उनके चुनाव जीतने के बाद तो उनका भौकाल ही फुस्स हो जायेगा।
