हृदय सम्राट का दीवाना हुआ चम्पावत

0
127

चम्पावत/देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति चंपावत विधानसभा क्षेत्र की जनता की दीवानगी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक जीत के लिए जनता भी अपना मन बना चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता भी मुख्यमंत्री के चुनाव अभियान से जुड़ चुकी है। पुष्कर सिंह धामी से आवाम किस तरह से प्रेम करने लगी है यह चम्पावत में मुख्यमंत्री के हर कार्यक्रम में देखने को मिलता आ रहा है। चम्पावत की जनता ने पुष्कर सिंह धामी को जिस तरह से एकतरफा अपना आशीर्वाद देने का संकल्प ले रखा है उससे साफ नजर आ रहा है कि उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री बनने का हमेशा सपना देखने वाले भाजपा के आधा दर्जन राजनेताओं का बीपी इन दिनों काफी बढ चुका है और उन्हें इस बात का इल्म हो चुका है कि पुष्कर सिंह धामी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभेद आशीर्वाद उनके मुख्यमंत्री बनने का सपना एक लम्बे युग तक सपना ही बनकर रह जायेगा। चम्पावत में बच्चा-बच्चा भाजपा का झंडा उठाकर जिस तरह से गली मौहल्लों में पुष्कर सिंह धामी के नारे लगा रहा है उससे साफ देखने को मिल रहा है कि आवाम में पुष्कर सिंह धामी को लेकर कितनी दीवानगी पनप चुकी है। मुख्य सेवक के रूप में काम कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने सत्ता पर काबिज होते ही जिस सौम्य रूप से आवाम के दिलों को जीता है उससे आवाम भी यही कह रही है कि राज्य के मुख्यमंत्री प्रदेश के चंद पूर्व मुख्यमंत्रियों के अहंकार का परिणाम भलीभांति जानते हैं इसलिए उन्होंने अहंकार की पोटली को संदूक में बंद करके उसकी चाबी को गंगा में प्रवाह कर रखा है जिसका परिणाम है कि दस माह में ही वह उत्तराखण्डवासियों के हृदय सम्राट बन गये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समन्वयक अधिकारी इंद्र सिंह कड़ाकोटी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, भेषज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा के साथ कार्यकर्ताओं ने सूखीढांग, धूरा, चौड़ाकोट, आमखर्क, मथियाबांज, बुड़म, सुकनी आदि गांवों का दौरा कर जनता से उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। वही उनके समस्याओं को भी जाना। कड़ाकोटी ने बताया कि जनता में मुख्यमंत्री धामी को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक जीत तय है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पूर्व प्रधान शिवराज सिंह, खीम सिंह, वरिष्ठ नागरिक विशन राम, विशन सिंह बिष्ट आदि को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मोहित जोशी, सुनील कुमार, विशन राम, हेमंत पांडेय, मोहन सिंह, चंचल सिंह, फकीर सिंह, निर्मल सिंह, कुंदन सिंह, देव सिंह, गीता देवी, पार्वती देवी, नीलावती देवी, माया देवी, भगवान सिंह आदि ग्रामीणों ने सीएम धामी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। चुनाव प्रचार अभियान में पूरन सिंह धामी, कमल किशोर, भीम सिंह, भरत राम, मनोहर सिंह, मोहन सिंह, खीम सिंह, शिवराज सिंह, देव कलौनी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY