चम्पावत/देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के अन्दर पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे महानायक बन चुके हैं जिन्हें आशीर्वाद देने के लिए मौजूदा समय में चम्पावत में हो रहे उपचुनाव को लेकर उन्हें अभेद आशीर्वाद देने के लिए उनके सामने जनसैलाब उमड रहा है और इस जनसैलाब में सबसे ज्यादा महिलाओं को एक आशा की किरण अपने मुख्य सेवक से दिखाई दे रही है और मुख्यमंत्री के आगमन पर वह उन्हें फूल-मालायें पहनाकर जिस तरह से एक स्वर में बोल रही हैं कि उन्होंने तो चुनाव से पहले ही उन्हें विधायक मान लिया है उससे राज्य के अन्दर एक बडा संदेश चला गया है कि मुख्यमंत्री ने मात्र दस माह के भीतर जिस तरह से राज्यवासियों का दिल जीता है वह उत्तराखण्ड के लिए एक बडा शुभ संकेत है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चम्पावत की जनता से साफ कहा है कि उन्होंने समूचे चम्पावत से जो वायदा किया है उसे चुनाव के बाद वह धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम करेंगे और चम्पावत को देश और विदेश में एक बडी पहचान दिलाने के लिए वह जिले को ऐसा रूप देंगे जिससे हर कोई चम्पावत की ओर खींचा चला आयेगा।
चम्पावत में 31 मई को उपचुनाव होना है और इस उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी को एतिहासिक जीत दिलाने के लिए भाजपा के चंद नेताओं ने जिस तरह से चम्पावत में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है उससे साफ नजर आ रहा है कि पुष्कर सिंह धामी की जीत तो वहां निश्चित है लेकिन सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के उपचुनाव से बडी जीत पुष्कर सिंह धामी को दिलाने के लिए भाजपा की टीमें चम्पावत के चप्पे-चप्पे पर पुष्कर सिंह धामी का खुलकर प्रचार कर रही हैं। चम्पावत के लोग तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने इलाके से लडे जा रहे चुनाव को लेकर गद्गद् नजर आ रहे हैं और यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जब भी चम्पावत में आगमन होता है तो उनका स्वागत फूलों से किया जाता है और उनके रोड-शो से लेकर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए जिस तरह से एक बडा जनसैलाब सडकों पर उमडता है उससे साफ नजर आ चुका है कि पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत की जनता ने अपनी पलकों पर बिठा रखा है। समूचा चम्पावत चुनाव से पूर्व जिस तरह से भाजपामय हो रखा है उससे कहीं भी ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा कि चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव में किसी से सामना होने जा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता भी चंद दिन तक उपचुनाव को लेकर बडे-बडे दावे करते रहे और यहां तक आरोप लगाते रहे कि चम्पावत में आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है लेकिन चम्पावत में कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रही तो फिर कांग्रेस के चंद नेता क्यों अपनी बयानबाजी कर मीडिया में सुर्खियां बटोरते रहे? कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लम्बीचौडी सूची भी एक मजाक बनकर रह गई क्योंकि कांग्रेेस के बडे-बडे नेताओं को इस बात का इल्म हो चुका था कि जब चम्पावत में कांग्रेस का कोई वजूद ही नहीं है तो फिर वहां वह किसके लिए प्रचार करने के लिए जायेंगे? पुष्कर सिंह धामी के अब तक चम्पावत में निकले रोड-शो में जिस तरह से हजारों का जनसैलाब सडकों पर उमडता रहा वह खटीमावासियों को एक आईना दिखाता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि खटीमावासियों ने पुष्कर सिंह धामी को चुनाव में हरवाकर अपने इलाके के विकास पर ही कहीं न कहीं बडा ग्रहण लगा दिया है? चम्पावत की जनता के मन में राज्य के मुख्यमंत्री के उपचुनाव को लेकर एक बडी खुशी है और उनका मानना है कि अब उनका चम्पावत जो सिर्फ उत्तराखण्ड में ही अपनी पहचान बनाये हुये था वह पुष्कर ंिसंह धामी के चुनाव जीतने के बाद देश और विदेश में अपनी एक नई पहचान बनायेगा यह उन्हें पूर्ण विश्वास है। उत्तराखण्ड में हुये विधानसभा चुनाव में हुये इस बार महिलाओं ने जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी पर एक बडा विश्वास दिखाकर बडे पैमाने पर मतदान किया उसी तर्ज पर चम्पावत की महिलायें भी पुष्कर ंिसह धामी के चम्पावत आगमन पर उनको जीत का बडा आशीर्वाद देने के लिए खुद फूल मालायें लेकर उनके पास पहुंचती हैं और यह कहने से भी नहीं चूकती कि उनका यह मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बनेगा तथा चम्पावत में होने वाले उपचुनाव के बाद जब ईवीएम से नतीजा निकलेगा तो उन खटीमावासियों को भी एक बडा झटका लगेगा जिन्होंने एक साजिश के तहत पुष्कर सिंह धामी को चुनाव हरवाने के लिए अपने कदम आगे बढाये थे।
