सीएम बोले लो मैं आ गया

0
146
चम्पावत(संवाददाता)। चम्पावत के नरियार गांव में बारिश के मौसम में भी राज्य के मुख्यमंत्री जनसभा को सम्बोधित करने के लिए सडक मार्ग से पहुंचे और उन्होंने कहा कि चम्पावत में विकास की आपार सम्भावनायें हैं और जल्द ही हम उन पर काम करना शुरू कर देंगे। आने वाले समय में चम्पावत के लोग देखेंगे कि चम्पावत जनपद प्रदेश व देश के मानचित्र पर किस तरह से अपना अलग स्थान बना लेगा। साथ ही कहा कि वह खिलाडियों के लिए खेल नीति लेकर आये हैं जिसके माध्यम से हमने सुनिश्चित किया है कि हमारे खिलाडियों को किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत न पडे। हमने खिलाडियों के आने जाने, खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की है जिससे खिलाडियों का मनोबल ऊंचा रहे। आज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम व क्षेत्र में हो रही बारिश के बीच सडक मार्ग से चम्पावत के नरियार गांव पहुंचे।
मुख्यमंत्री को पहले हैली मार्ग द्वारा सभा स्थल पर पहुंचना था लेकिन खराब मौसम के कारण वह सडक मार्ग से गांव पहुंचे जहां उनकी जनसभा में आये लोग उनको सुनने के लिए बेताब बैठे थे और उन्होंने कहा कि आज सुबह मुझे बताया गया कि मौसम खराब है और आप आगे नहीं जायेंगे लेकिन मैने मन बना लिया था कि जो लोग मेरा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं मै उनसे मिलने किसी भी हालत में जाऊंगा। उन्होंने आम जनता से मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा बढचढ कर मतदान करने की अपील की।

LEAVE A REPLY