लख्ते जिगर धामी के आगमन पर दुल्हन की तरह सजा चम्पावत

0
133

चम्पावत मंे ‘क्राईम स्टोरी की चप्पे-चप्पे’ पर नजर
प्रमुख संवाददाता
चम्पावत/देहरादून। उत्तराखण्ड के लख्ते जिगर बन चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज चम्पावत में हुये रोड-शो को अभूतपूर्व बनाने के लिए भाजपा की दर्जनों टीमें अपने दल-बल के साथ मैदान में उतरी हुई थी और जिस तरह से उन्होंने चम्पावत को सजा रखा था उसे देखकर हर कोई यही कह रहा था कि आज चम्पावत अपने मुख्यमंत्री व भविष्य के विधायक के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है और चम्पावत के हर नागरिक का एक ही कहना था कि पुष्कर सिंह धामी का आगमन हमारा सौभाग्य है।
आज सुबह से ही चम्पावत में भाजपा कार्यकर्ता चप्पे-चप्पे पर भाजपा के झंडे और बैनर लगाने के मिशन में आगे बढे हुये थे और चम्पावत में मुख्यमंत्री की जीत को एतिहासिक बनाने के लिए राजधानी से भी भाजपा नेताओं की एक बडी टोली ने काफी समय से चम्पावत में डेरा डाला हुआ है और वह मीडिया से दूर रहकर अपने चुनावी मिशन को अंजाम देने में लगे हुये हैं। पुष्कर सिंह धामी की एतिहासिक जीत का सारा तानाबाना वहां के पूर्व विधायक कैलाश गहतोडी ने बुन रखा है और उन्होंने अपनी समूची टीमों के साथ एक-एक घर में जाकर संदेश दिया हुआ है कि चम्पावत के विकास के लिए पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत उपचुनाव में इतनी बडी जीत दिलानी है जिससे खटीमा में उनकी हार का बदला लिया जा सके।

LEAVE A REPLY