मोदी के पदचिन्हों पर दौडते धामी

0
142

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिन्हों पर इतनी तेजी से दौड़ने लगे हैं कि राज्य की जनता को यह विश्वास हो गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव से पूर्व जो वायदे किये थे उन्हें वह धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ चुके हैं जिसके चलते समूचा चम्पावत यह कहने से भी गूरेज नहीं कर रहा है कि आखिर उपचुनाव की औपचारिकता क्यों निभाई जा रही है जबकि समूचा चम्पावत तो पुष्कर ंिसह धामी को ही अपना विधायक मान चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हमेशा एक ही संदेश रहता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का उन्हें उत्तराखण्ड बनाना है जिसके लिए उन्होंने अपने कदम आगे बढा दिये हैं जो सपना पूरा होने तक रूकेंगे नहीं।
पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक लेकर देश के अन्दर पहले पायदान पर आ खडे हुये हैं जो नरेन्द्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए आगे बढते जा रहे हैं और मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए वह दस माह से उत्तराखण्ड को स्वच्छ प्रशासन देने के मिशन में नम्बर वन बन चुके हैं।

LEAVE A REPLY