अभ्यार्थियों के लिए कप्तान बने दयावान

0
207

अल्मोडा(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान पुलिस लाइन में चल रही भर्ती प्रक्रिया पर खुद पैनी नजर रखे हुये हैं और भर्ती में आने वाले किसी भी अभ्यार्थी को कोई कष्ट न हो इसके लिए चिलचिलाती धूप में खुद पुलिस कप्तान अभ्यार्थियों के लिए मसीहा बनकर कहीं उनके लिए प्याऊ की बेहतर व्यवस्था करा रखी है तो कहीं प्राथमिक उपचार का केन्द्र स्थापित है तो कहीं अभ्यार्थियों को धूप से राहत देने के लिए तम्बू की व्यवस्था की हुई है। कप्तान के इस रूप को देखकर भर्ती में आने वाले अभ्यार्थी गदगद नजर आ रहे हैं और यह कहने से भी नहीं चूक रहे कि क्या ऐसा भी पुलिस कप्तान होता है।
उल्लेखनीय है कि पन्द्रह मई 2०22 से पुलिस लाइन अल्मोड़ा में चल रही भर्ती प्रक्रिया में महिला/पुरुष उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं तथा पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के लिए उत्सुक हैं। पुलिस कप्तान प्रदीप राय द्वारा सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक स्पर्धाओं को कैमरे में कैद कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराया जा रहा हैं , वही सभी अभ्यर्थियों की मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान दिया गया है। चिलचिलाती धूप में भी अभ्यर्थी (महिलाध् पुरुष) जहाँ जोश के साथ प्रत्येक स्पर्धाओं मे प्रतिभाग कर रहे है वही एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अभ्यर्थियों को धूप से राहत हेतु भर्ती मैदान में जगह जगह पर टेंट लगाए गए हैं ,इसके अतिरिक्त पीने के साफ पानी की भी व्यवस्था की गई हैं। पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। भर्ती प्रक्रिया के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी चोटिल हो जाते हैं तो उन्हें तत्काल पुलिस अधिकारियोध् कर्मचारियों द्वारा प्राथमिक उपचार भी दिया जा रहा है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं अपने वक्तव्यों में पुलिस की सराहना की है।

LEAVE A REPLY