मुख्यमंत्री के चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत

0
158

चम्पावत/देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक बन चुके पुष्कर सिंह धामी ने राजनीति में विपक्ष के सामने इतनी बडी लकीर खींच दी है जिसे पार पाना अब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के बस में भी नहीं दिखाई दे रहा और उत्तराखण्ड भाजपा के चंद दिग्गज नेताओं को भी इस बात का इल्म हो चुका है कि पुष्कर सिंह धामी ऐसे धाकड सीएम का तमका ले चुके हैं जिससे साफ नजर आ रहा है कि उनकी सलतनत को लगभग पन्द्रह बीस साल तो कोई हिला ही नहीं पायेगा? मुख्य सेवक के चम्पावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर चम्पावत अपने लख्ते जिगर के लिए आंखे बिछाये बैठा है और जिस तरह से समूचा चम्पावत भाजपामय हो रखा है उससे चम्पावत में कांग्रेस के काफी नेताओं व कार्यकर्ताओं का मन अपनी पार्टी से डोल गया और उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोडकर जिस तरह से अपने आपको भगवा रंग में रंग दिया है उससे साफ नजर आ रहा है कि राज्य के अन्दर कांग्रेस का वजूद किस तरह से कमजोर होता जा रहा है। उपचुनाव में मुख्यमंत्री की एतिहासिक जीत को लेकर कैलाश गहतोडी ने अपनी समूची ताकत लगा दी है और चप्पे-चप्पे पर आवाम को अपने जिले के विकास के लिए सिर्फ कमल पर मोहर लगाने का पाठ पढाया जा रहा है। आज चम्पावत विधानसभा के ग्राम भजनपुर में स्थानीय जनों से मुलाकात कर चम्पावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर कैलाश गहतोडी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विधानसभा के हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता के बारे में सबको रूबरू कराया और कहा कि चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी की जीत इलाके का नक्शा बदल देगी। साथ ही कांग्रेस का दामन छोडकर भाजपा में शामिल हुये कांग्रेसियों का उन्होंने वैलकम किया और कहा कि हम सबको विकास की मुहिम का हिस्सा बनने के लिए पुष्कर सिंह धामी को अभूतपूर्व जीत दिलानी है। आज चम्पावत विधानसभा के भजनपुर में स्थित मां पूर्णागिरी मन्दिर में कैलाश गहतोडी ने ग्रामवासियों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर जहां प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत विधानसभा में एतिहासिक जीत का भी आशीर्वाद मांगा।

LEAVE A REPLY