पुष्कर के नाम होगा चम्पावत

0
119

चम्पावत/देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड की राजनीति के महानायक बन चुके पुष्कर सिंह धामी को खटीमा में जिस तरह से भाजपा के ही कुछ अंजान चेहरों ने पर्दे के पीछे रहकर मुख्यमंत्री को विधानसभा चुनाव में हरवाने के लिए भीतरघात की बडी साजिश यह सोचकर रची थी कि अगर मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी अपनी विधानसभा सीट से चुनाव हार गये तो उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जायेगा। पुष्कर सिंह धामी तो विधानसभा चुनाव में सवा लाख से एक लडाऊ बनकर चुनावी रणभूमि में पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव जितवाने के लिए अपना हाथ फैक्चर होने के बावजूद भी दिन-रात एक किये रहे लेकिन पार्टी के ही कुछ भीतरघातियों ने उनके खिलाफ साजिश का एक बडा चक्रव्यूह रचकर उन्हें चुनाव में हरवा दिया था लेकिन राज्य में एक बार फिर भाजपा को सत्ता का सुख दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामी की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीठ थपथपाई थी और राज्य के सभी सांसदों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री से पुष्कर सिंह धामी को ही पुन: उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाये जाने की अपील की थी जिसके चलते प्रधानमंत्री के सखा बने पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें राज्य को विकास की ऊचाईयों पर ले जाने के लिए एक बडा टास्क सौंप रखा है जिस पर अपने कदम आगे बढाने के लिए पुष्कर सिंह धामी ने रात-दिन एक किया हुआ है और शपथ ग्रहण के बाद से वह लगातार राज्यभर में भ्रमण कर रहे हैं और राज्य को विकास की ऊचाईंयों पर ले जाने के लिए अपने एक्शन प्लान के तहत अपनी किचन टीम के साथ काम करते हुए दिखाई है। चम्पावत में पुष्कर ंिसह धामी का उपचुनाव होना है और चम्पावत की सीमा खटीमा से लगती है जिसको देखते हुए समूचा चम्पावत एक ही संकल्प लिये हुये है कि पुष्कर सिंह धामी की खटीमा में हुई हार का बदला अब चम्पावत उपचुनाव में लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY