पिता की जीत सेः धामी की बडी जीत का आशीर्वाद मांग रहे सौरभ

0
135

जनता बोल रही अब हमारे हुये पुष्कर
प्रमुख संवाददाता
चम्पावत। बाजार मंे एक बडी सभा को सम्बोधित करते हुए सितारगंज से विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आवाम से आशीर्वाद मांगा कि जिस तरह से उनके पिता को उपचुनाव मंे जीत मिली थी उससे बडी जीत का वह आवाम से आशीर्वाद चाहते हैं और उनकी तमन्ना है कि चम्पावत में होने वाले उपचुनाव में जीत का आंकडा इतना बडा हो कि उनके पिता की उपचुनाव मंे हुई जीत का रिकार्ड टूट सके। सौरभ बहुगुणा के इस तरह आशीर्वाद मांगने से वहां आई जनता इतनी भावुक दिखाई दी कि उन्होंने एक स्वर मंे कहा कि अब पुष्कर हमारे हैं और उनकी जीत का आंकडा देखकर कांग्रेस भी घबरा जायेगी कि चम्पावत की जनता किस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्यार करने लगे हैं।
चम्पावत में उपचुनाव की कमान मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप मंे जहां पूर्व विधायक कैलाश गहतोडी ने संभाल रखी है वहीं चम्पावत में चप्पे-चप्पे पर पुष्कर सिंह धामी की बडी जीत का प्लान सांसद अजय टम्टा और सितारगंज से विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुुगुणा ने संभाल रखा है। चम्पावत बाजार में हुई एक जनसभा में भाजपा के इन दिग्गजों के साथ विधायक विनोद कण्डारी भी मौजूद थे और जनसभा में आये आवाम से सौरभ बहुगुणा ने पुष्कर सिंह धामी को एक एतिहासिक जीत दिलाने के लिए आवाम से एक बडा आशीर्वाद मांग और उन्होंने कहा कि उनके पिता विजय बहुगुणा उपचुनाव में जितनी बडी जीत से चुनाव जीते थे उससे और बडी जीत से पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव जीतकर आये और उनके पिता का रिकार्ड वह तोडें यह उनकी एक इच्छा है। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के एक ऐसे राजनेता बन चुके हैं जो समूचे राज्य के विकास को लेकर आगे बढते जा रहे हैं और जब वह चम्पावत का उपचुनाव जीतेंगे तो वह निश्चित तौर पर चम्पावत का ऐसा विकास करेंगे जिसकी कल्पना भी चम्पावतवासियों ने शायद आज तक नहीं की है। उन्होंने कहा कि चम्पावत में विकास की अपार संभावनायें हैं और चम्पावत को देश और विदेश के मानचित्र पर लाने के लिए पुष्कर सिंह धामी ने अभी से ही एक बडा प्लान तैयार किया हुआ है और चुनाव जीतने के बाद वह इस प्लान को जब धरातल पर उतारेंगे तो चम्पावतवासियों को आभास होगा कि उन्होंने तो ऐसा चम्पावत बनने का कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में प्रचार प्रसार की कमान सम्भालने वाले कैलाश गहतोडी ने कहा कि चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी को उपचुनाव लडने के लिए जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हामी भरी उससे चम्पावत की सम्पूर्ण जनता भाजपा के इन दिग्गज नेताओं की हमेशा ऋणी रहेगी क्योंकि चम्पावत की जनता को भी इस बात का इल्म है कि किस तरह से भाजपा से लेकर कांग्रेस के एक विधायक ने अपनी सीट छोडकर मुख्यमंत्री को वहां से चुनाव लडने के लिए सिर्फ इसलिए आमंत्रित किया था कि उनके जनपद का एक बडा विकास हो सके लेकिन भाजपा हाईकमान ने जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत से चुनाव लडने के लिए अपनी हरी झंडी दी उससे चम्पावत की जनता ने पहले दिन से ही मन बना लिया है कि वह इस उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी को इतनी बडी जीत दिलायेंगे जिससे कांग्रेस को भी इस बात का पश्चाताप होगा कि उन्होंने आखिरकार पुष्कर सिंह धामी के सामने क्यों अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा।

LEAVE A REPLY