पुलिस कप्तान ने पुलिस मैदान का लिया जायजा

0
132

अल्मोडा(संवाददाता)। पुलिस में होने वाली भर्ती को लेकर जनपद के पुलिस कप्तान प्रदीप राय अलर्ट मोड में हैं और इसी के चलते वह भर्ती प्रक्रिया में अपनी पैनी नजर बनाये हुये हैं और उन्होंने पुलिस लाइन के ग्राउण्ड को परखने के लिए अपनी टीम के साथ वहां का जायजा लिया और पुलिस टीम को कुछ टिप्स भी दिये।
पुलिस कप्तान प्रदीप राय द्वारा आगामी 15 मई 2०22 से होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा हेतु पुलिस लाईन के मैदान का दौरा कर जायजा लिया।
भर्ती ग्राउण्ड में भर्ती के दौरान होने वाली नाप-जोख एवं विभिन्न स्पर्धाओं हेतु स्थान चिन्हित कर रूपरेखा तैयार की गयी। प्रत्येक स्पर्धा परीक्षा पर वीडियो रिकार्डिग एवं फोटो ग्राफी हेतु आवश्यक व्यवस्था का प्रबन्ध एवं भर्ती मैदान की साफ-सफाई एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में भी प्रतिसार निरीक्षक जीतेन्द्र पाठक को निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त दौड़ हेतु सिमकनी मैदान से डाइट अल्मोड़ा मैदान तक सड़क का भी जायजा लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, कमल कुमार पाठक निरीक्षक अभिसूचना ईकाई, उमा शंकर निरीक्षक रेडियो, उ०नि० जीवन्त सामन्त प्रभारी इन्टरसैप्टर, उ०नि० हर्ष नेगी सहित अन्य अधि०/कर्म० मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY