उत्तराखण्ड को आदर्श बनाने के मिशन में मोदी-धामी

0
124

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड को लम्बे अर्से से सजाने सवारने का संकल्प देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ले रखा है और जब उत्तराखण्ड के केदारनाथ में दैवीय आपदा आई थी तो उन्होंने खुद उत्तराखण्ड को बडी राहत देने का मिशन संभाला था और संकल्प लिया था कि वह बाबा केदारनाथ धाम को एक नया रूप देंगे। उत्तराखण्ड में जब डबल इंजन की सरकार आई तो पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत केदारनाथ धाम को वो भव्य रूप नहीं दे पाये जिसे देने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया था। उत्तराखण्ड में जबसे भाजपा हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी है तो उसके बाद से ही पुष्कर सिंह धामी ने नरेन्द्र मोदी के सपनों का केदारनाथ धाम बनाने की दिशा में तेजी के साथ अपने कदम आगे बढाये और पहली बार ऐसा देखने को मिला जब राज्य के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव ने बार-बार बाबा केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को परखने के लिए वहां डेरा डाला और काम कर रही एजेंसियों को साफ संदेश दिया कि केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई खिलवाड नहीं किया जायेगा। वहीं नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में पुष्कर ंिसह धामी व उनकी किचन टीम ने जिस तरह से रात-दिन विकास कार्यों को लेकर एक बडा खाका बनाना शुरू कर रखा है उसको देखते हुए अब राज्य की जनता एक स्वर में बोलती हुई नजर आ रही है कि मोदी-पुष्कर के विजन से आने वाले समय में उन्हें एक नया चमकता हुआ उत्तराखण्ड दिखाई देगा जहां पर्यटन और तीर्थाटन को यह युगल जोडी इतने बडे पैमाने पर उसका स्वरूप तैयार करेगी कि उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार के लिए कहीं पर भी पलायन नहीं करना पडेगा।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिनका उत्तराखण्ड से बेहद लगाव है और वह राज्यवासियों से वादा कर चुके हैं कि वह उत्तराखण्ड को इतनी ऊंचाईयों पर पहुंचा देंगे कि उत्तराखण्डवासियों को कभी भी कहीं और जाने का मन नहीं होगा और इसी विजन के तहत उन्होंने ऑल वेदर रोड को जो भव्य रूप दिलाया उसी का परिणाम है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु व पर्यटकों को यह रोड बहुत भा रहा है। नरेन्द्र मोदी जिनका बाबा केदारनाथ से असीम प्रेम हमेशा देखने को मिला और उनका यही सपना है कि बाबा केदारनाथ धाम को इतना बडा भव्य रूप दिया जाये कि उसकी गूंज देश विदेश में सुनाई दे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी किचन टीम के साथ लगातार केदारनाथ धाम को भव्य रूप देने के लिए बडा प्लान तैयार किया हुआ है और वहां हो रहे निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न हो इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव एस.एस सन्धू बार-बार खुद केदारनाथ धाम जाकर वहां हो रहे निर्माण कार्यों को परख रहे हैं इसके साथ ही खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बाबा केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों पर जहां पैनी नजर रखे हुये हैं वहीं वह भी कई बार केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को परखने के लिए वहां पहुंचे और सभी एजेंसियों को संदेश दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाये। मोदी व पुष्कर सिंह धामी की जुगल जोडी जिस तरह से उत्तराखण्ड को एक नई ऊंचाई की ओर तेजी के साथ ले जाते हुए दिखाई दे रही है उससे राज्यवासियों के मन में एक आशा की किरण दिखाई देने लगी है और वह यह कहने से भी नहीं चूक रहे कि मोदी के सखा बने पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री के विकास योजनाओं को उत्तराखण्ड की धरती पर शत-प्रतिशत उतारने की दिशा में जिस तरह से तेजी के साथ आगे आ रखे हैं उससे साफ दिखाई देने लगा है कि बाइस साल बाद एक नये उत्तराखण्ड का राज्य में तेजी के साथ जन्म होने लगा है और इसकी खूबसूरती धीरे-धीरे जिस तरह से निखरकर आगे आयेगी उससे देशभर में उत्तराखण्ड एक आदर्श राज्य के रूप में अपना पताका फहराता हुआ नजर आयेगा।

LEAVE A REPLY