बदरी पुरी में बिराजे श्रीहरि विष्णु

0
147

चंद्र प्रकाश बुड़ाकोटी
देहरादून। विश्व प्रसिद्ध भू बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ के कपाट निर्धारित तिथि आठ मई को प्रात: छ बजकर पंद्रह मिनट पर में खुल गये है। मान्यता है कि शीतकाल की अवधि में जब बदरी विशाल के कपाट बंद होते है तो देवऋषि नारद जी भगवान के मुख्य अर्चक पुजारी होते है। कपाटोत्सव के इस पल के बदरी नाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय,उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, मुख्य कार्यधिकारी बीड़ी सिंह,के साथ बीकेटीसी के कर्मचारी सहित हजारों की संख्या में पहुँचे श्रद्धालु साक्षी बने। सात मई को आदि गुरू शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी सहित रावल,श्री उद्धव जी,श्री कुबेर जी एवं गाडूघड़ा( तेलकलश ) योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये थे। ब्रह्ममुहूर्त तीन बजे से भगवान के पट्ट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। कापाटोत्सव के साथ ही श्रीहरि विष्णु बदरी पुरी में बिराजमान हो गए है।

LEAVE A REPLY