देहरादून(संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी से काम कर रही है और कहा कि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है और लाखों श्रद्धालु आयेंगे इसलिए उत्तराखण्ड को स्वयं को बेहतर मेजबान साबित करना है साथ ही कहा कि हरिद्वार ऋषिकेश के आसपास के इलाके में साल भर श्रद्धालु आते हैं यहां पर्यटन की बहुत संभावना है इसके लिए भौतिक संसाधन भी जरूरी हैं।
अपनी मां से आशीर्वाद लेकर उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय दौर पर आये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार में कहा कि राजनीतिक संर्कीर्णता व मतभेदों से उठकर ही समस्याओं का समाधान करना चाहिए और इसके लिए दोनो राज्य की सरकारें सामाधान की दिशा में आगे बढ रही हैं और संवाद के जरिए ही समस्याओं को हल करने की सफल कोशिश कर रहे हैं। आज हरिद्वार में अलकनंदा होटल की चाबी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनो राज्यों के कई मुद्दे नौकरशाही व कोट के चक्कर में हल नहीं हो पा रहे थे लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इक्कीस साल से लम्बित मसलों का राजनीतिक समाधान निकाला और दोनो राज्य की सम्पत्तियों से जुडे मामले हल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक यूपी पर्यटन निगम मुनाफे में चल रहे अलकनंदा आवास गृह का संचालन कर रहा था। अलकनंदा होटल के बदले उत्तराखण्ड सरकार की ओर से दी गई जमीन पर बने भागीरथी पर्यटक आवास गृह का आज लोर्कापण किया गया। यह आवास गृह उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकार में रहेगा। उन्होंने कहा कि भागीरथी व अलकनंदा मिलन के बाद गंगा की विकास यात्रा निकलेगी साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड तेजी से विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के तहत ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में अलग-अलग सरकारें होने की वजह से परिसम्पत्तियों का मामला लटका हुआ था लेकिन डबल इंजन की सरकार आते ही इस पर अधिकारिक स्तर पर मंथन शुरू हुआ और इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सहज सरल व सकारात्मक रूख अपनाया मीडिया से रूबरू होते हुए दोनो प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने एक दूसरे का धन्यवाद दिया और इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि 2०21 में उनकी सीएम योगी से मुलाकात हुई थी और उस मुलाकात ने पच्चीस प्रतिशत मसले हल कर दिये गये थे। उन्होंने कहा कि नानकमत्ता, गंगनहर व किच्छा बैराज में अब वाटर स्र्पोटस होंगे इस पर ट्रिपल इंजन की सरकार में सभी काम तेजी से हो रहे हैं।
