सीएम को अभेद आशीर्वाद दे गये केदारनाथ के रावल

0
128

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना लम्बा राजनीतिक सफर तय करने के लिए जल्द चम्पावत में उपचुनाव लडने के लिए उतरना है जिसको लेकर राज्य की जनता उन्हें खुले मन से उन्हें जीत का आशीर्वाद दे रही है। वहीं आज केदारनाथ के रावल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी को अभेद आशीर्वाद दिया और चम्पावत उपचुनाव में उनकी अभूतपूर्व जीत का भी उन्हें खुले मन से आशीर्वाद दिया है।
आज केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि जिस तरह से वह राज्य के विकास के लिए रात-दिन एक किये हुये हैं उससे चम्पावत की जनता उन्हें एक बडी जीत का आशीर्वाद देगी यह उन्हें पूर्ण विश्वास है। केदारनाथ के कपाट तीन मई को खुल रहे हैं और वहां के विकास को लेकर जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी अपने कदम आगे बढाये हुये हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों की केदार घाटी बनाने के विजन में आगे आ रखे हैं उससे केदारनाथ के रावल भी काफी प्रसन्न हैं कि केदार घाटी को मुख्यमंत्री एक भव्य रूप देने में लगे हुये हैं। मुख्यमंत्री आवास में मौजूद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं विधायक मोहन सिंह मेहरा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY