संवाददाता
देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बाबा केदारनाथ में एक बडी आस्था है और वह केदारनाथ घाटी को एक भव्य रूप देने के विजन में आगे बढे हुये हैं और अपने विजन को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिम्मेदारी सौंप रखी है। केदारघाटी देश विदेश में बाबा केदारनाथ के नाम से विख्यात दिखे इसके लिए पुष्कर ंिसह धामी ने संकल्प ले रखा है कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों की केदारघाटी बनायेंगे। केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निर्माण देखा और निर्माणाधीन मंदाकिनी आस्था पथ को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा करने का आदेश दिया वहीं केदारनाथ परिसर के आस-पास हो रहे पहाडी शैली के भवनों के निर्माण कार्यों को उन्होंने अफसरों की टीम के साथ मौके पर खुद परखा और साफ संदेश दिया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की भी कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और आने वाले समय में केदारघाटी में हो रहे निर्माण कार्यों से वह देश-विदेश में एक बडी पहचान के रूप में श्रद्धालुओं को भव्य रूप में दिखाई देगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा केदारनाथ धाम को विश्व में एक बडी पहचान दिलाने के विजन में लम्बे अर्से से आगे बढे हुये हैं और वह खुद कई बार केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं और पीएमओ भी केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों पर अपनी पैनी नजर बनाये हुये है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चूंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा माने जाते हैं और प्रधानमंत्री ने उन्हें केदारनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्यों को भव्य रूप से कराने का जो विजन सौंपा हुआ है उस विजन को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को परखने के लिए पहुंचे और उनके मुख्य सचिव एसएस संधू भी केदारनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्यों का निरीक्षण कर चुके हैं। आज पुष्कर ंिसंह धामी केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों एवं आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी के निर्माण में अह्म योगदान दे रहे श्रमिकों का हालचाल पूछा और उनकी हर समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के आदेश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और मन्दिर परिसर के आसपास मुख्य मार्ग में अस्त-व्यस्त पडे मलवे, निर्माणाधीन सामग्री को हटाये जाने के आदेश दिये और बर्फ पिघलने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने का भी आदेश दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ ट्रैक की जानकारी लेते हुए यात्रियों की सुविधानुसार विभिन्न जगहों पर ठहरने, पानी एवं बरसात के दौरान रेन सेंटर के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी एवं सरस्वती के किनारे दीवार के साथ रैलिंग के निर्माण कराये जाने की बात कहीं। इसके साथ ही उन्होंने वासुकी ताल ट्रैक को विकसित किये जाने से सम्बन्धित जानकारी के लेते हुए इसमें शीघ्र कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने साफ कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों की केदारघाटी बनाना ही उनका एक बडा संकल्प है।
