उपचुनाव को भाजपा ने तैयार किया खाका

0
138

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत से उपचुनाव लडना है और इस चुनाव की समय सीमा भले ही छह माह की होती है लेकिन भाजपा हाईकमान उपचुनाव में किसी भी कीमत पर देरी नहीं चाहता है और यही कारण है कि चम्पावत में उपचुनाव का डंका कभी भी बज सकता है और चम्पावत में होने वाले उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लग सकती है। चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी के साथ उपचुनाव में पार्टी का कोई भी नेता भीतरघात न कर पाये इसको लेकर भाजपा हाईकमान की नजर चम्पावत उपचुनाव पर लगी हुई है और वहां होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने संचालन समिति का गठन भी कर दिया है हालांकि चम्पावत की जनता एक स्वर में पुष्कर सिंह धामी को विधायक बनाने का डंका पीट रही है और यही कारण है कि भाजपा नेताओं को इल्म है कि पुष्कर ंिसह धामी चम्पावत में एहतिहासिक जीत हासिल करेंगे और इस जीत से ही नये उत्तराखण्ड का जन्म होता हुआ नजर आयेगा और उसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री खुलकर बडे-बडे जनहित के फैसले लेकर राज्य को तेजी के साथ आगे ले जाने की दिशा मे ंबढते चले जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी को राजपाठ तो दिला दिया लेकिन खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा के ही कुछ भीतरघातियों ने उन्हें विधानसभा चुनाव इस उद्देश्य से हरवा दिया था कि चुनाव हारने वाला नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन नहीं हो पायेगा? हालांकि भीतरघातियों का यह सोचना उनके लिए ही घातक बन गया क्योंकि उत्तराखण्ड में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर भाजपा हाईकमान ने पुष्कर ंिसह धामी को ही दिया और जब भाजपा के कुछ बडे नेता अपने आपको मुख्यमंत्री बनने की कतार में लगने के बाद उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक की दौड लगाने में जुटे तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा पुष्कर सिंह धामी के सिर पर ही भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद का सेहरा सजाकर उन राजनेताओं को साफ संदेश दे दिया था कि पुष्कर सिहं धामी उत्तराखण्ड के एक बडे राजनेता के रूप में उभर कर सामने आ चुके हैं और वह ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास योजनाओं को उत्तराखण्ड में धरातल पर उतारेंगे। पुष्कर सिंह धामी के लिए कौन विधानसभा सीट छोडेगा इसको लेकर कुछ दिनों तक कयासबाजी का दौर चलता रहा और कांग्रेस के विधायक हरीश धामी ने भी धारचूला से मुख्यमंत्री को अपनी सीट से उपचुनाव लडने का न्यौता दिया था वहीं चम्पावत के विधायक कैलाश गहतोडी ने पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधानसभा सीट छोड दी और अब पुष्कर ंिसह धामी इस विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे। पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव छह माह के भीतर होना है जिसको लेकर भाजपा हाईकमान ने भी अभी से पुष्कर सिंह धामी के होने वाले उपचुनाव पर पैनी निगाह रखनी शुरू कर दी है और चुनाव के लिए संचालन समिति का गठन भी कर दिया गया है जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा हाईकमान बहुत जल्द चम्पावत में उपचुनाव कराने की तैयार कर चुका है क्योंकि राज्य में चंद समय पूर्व ही हुये विधानसभा चुनाव में चारो और भाजपा का डंका बजा था और भाजपा के पक्ष में बडा माहौल अभी भी बना हुआ है जिसके चलते चम्पावत में उपचुनाव का डंका बहुत जल्द बजने की उम्मीद दिखाई दे रही है।

LEAVE A REPLY