ट्रैफिक सुधार के लिए डीजीपी ने बनाया प्लान

0
124

देहरादून(संवाददाता)। राजधानी देहरादून में आए दिन लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए अब ट्रैफिक वॉलिंटियर्स की उत्तराखण्ड पुलिस मदद लेगी। जी हां पुलिस में ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को सड़कों पर उतारकर ट्रेफिक को कंट्रोल करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 167 ट्रैफिक वॉलिंटियर्स अब सड़कों पर उतरकर पुलिस के साथ आम जनता को भी ट्रैफिक का पालन करने की अपील करेंगे। देहरादून के पुलिस लाइन में मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने उत्तराखंड ट्रैफिक वॉलेंटियर्सयोजना का शुभारंभ किया, जिसमे दून में 167 वॉलेंटियर्स जुड़े, ये वॉलिंटियर्स राजधानी देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए राज्य पुलिस का सहयोग करेंगे।
देहरादून में बढ़ती गाडिय़ा और पर्यटक सीजन में ट्रेफिक मैनेज करना देहरादून पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है वही सड़को पर लगने वाले जाम से आम लोगो को घण्टो मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ऐसे में पुलिस फोर्स हर संभव प्रयास कर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के प्रयास में जुटी हुई है। आज ट्रैफिक वॉलेंटियर्स योजना की शुरुआत करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा यातयात व्यवस्था को सुधारने के लिए आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। इसी क्रम में डीजीपी ने 167 युवाओं को पुलिस के साथ ट्रैफिक संचालन का अधिकार भी दिया। डीजीपी ने कहा कि आने वाले समय मे अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस के लिए ट्रैफिक संचालन सबसे बड़ी चुनौती होगी। जिसके लिए हमे पूरी तरह से तैयार रहना है। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक संचालन पर बने ब्रोसर का विमोचन भी विमोचन किया।डीजीपी नेकहा अभी वॉलिंटियर्स को प्रयोग के तौर पर पहले देहरादून में उतारा जा रहा है। जो आने वाले समय मे हर जिले में रहेंगे जिनकी सेवाओं को चारधाम यात्रा में भी सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY