महाकाल के द्वार पहुंचे पुष्कर

0
166

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी प्रदेश की समृद्धि और सुख शांति के लिए उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध मन्दिर महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद मांगा कि आने वाला समय हम सब के लिए अच्छा हो और हमारा राज्य आगे बढ़े।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को हर चुनौतियों और दैवीय आपदाओं से हमेशा राज्य को बचाने के लिए भगवान व मां के दर पर पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहे हैं जिससे कि उत्तराखण्ड का हर वासी सुखमय जीवन व्यतीत करे और उत्तराखण्ड विकास की राह पर तेजी के साथ आगे बढता चला जाये। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुष्कर सिंह धामी ने वचन दिया है कि वह प्रदेश को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में दिन-रात एक कर देंगे और राज्य के अन्दर किसी भी इंसान को भ्रष्टाचार का दंश नहीं झेलना पडेगा। उत्तराखण्ड में हमेशा आने वाली आपदाओं व विपदाओं से राज्यवासियों को बचाये रखने के लिए आज सुबह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व अपने चंद अफसरों के साथ उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर के मन्दिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे जहां राज्य के मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की समृद्धि, सुख और राज्य के विकास के लिए महाकाल से आशीर्वाद मांगा।

LEAVE A REPLY