देहरादून(संवाददाता)। पूर्व डीआईजी एवं पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य और समाजसेवी जगत राम जोशी लगातार समाजसेवा करते हुए आ रहे है और आज भी उन्होंने चकराता से 35 किलोमीटर दूर क्वासी गांव में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान के सहयोग से एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया और जिसमें 886 मरीजों ने अपना परीक्षण कराया और इस दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई।
यहां पूर्व डीआईजी एवं पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य और समाजसेवी जगत राम जोशी लगातार समाजसेवा करते हुए आ रहे है और आज भी उन्होंने चकराता से 35 किलोमीटर दूर क्वासी गांव में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान के सहयोग से एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया और इस दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की।
इस अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सात लोगों को व्हील चेयर, 15 लोगों को बैसाखी, 3०5 लोगों को वाकिंग स्टिक छडी, 4०5 लोगों को चश्में, 73 लोगों को कान की मशीन एवं चार लोगों को ट्राइपॉट वितरित किये गये। इस अवसर पर शिविर में लोगों में काफी उत्साह रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर रिटायर्ड आईपीएस जगतराम जोशी ने कहा है कि जनसेवा का कोई पैमाना नहीं है और यह किसी भी समय की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और वह निरन्तर इस प्रकार के कार्यों को करते रहेंगें और लोगों को सुविधायें प्रदान करते रहेंगें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खत, मोहन खत, बणगांव, द्वार, बिशलाड, अठगांव, उपरली, तपलाड, बोंदूर, कान्तिराम जोशी, तिलकराम जोशी, मिल्की राम जोशी, हंसराम जोशी, तोताराम जोशी के अलावा जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य एवं ग्राम प्रधान शामिल रहे।
