देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांवटा साहिब-बल्लुपुर राजमार्ग के उन्नयन व फोरलेन हेतु वित्तीय स्वीकृति दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सङक परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी का आभार जताया है। डबल इंजन सरकार ने जिस तरह से उत्तराखण्ड के विकास के लिए अपने कदम तेजी से आगे बढाने शुरू कर दिये हैं उससे राज्यवासियों के मन में एक आशा की किरण दिखाई देने लगी है कि आने वाला समय उत्तराखण्ड के विकास का ही होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में रोड़ कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही है। गौरतलब है कि एनएच-72 के पांवटा साहिब-बल्लूपुर (देहरादून) खंड का उन्नयन और फोर लेन के निर्माण के लिए रूपये 1०93.०1 करोड़ की लागत प्रस्तावित थी। जिसके बाद केंद्र सरकार द्वार इसके लिए बजट की स्वीकृति मिल चुकी है।
