उत्तराखण्डवासियों की लड़ाई लडेंगे विधायक उमेश

0
128

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड में राज्यवासियों ने भाजपा को एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार दी है और कांग्रेस को विपक्ष में लाकर खडा कर दिया लेकिन सदन के अन्दर कांग्रेस आवाम के मुद्दों की मजबूती से लडाई लडेगी उसमें उन्हें शंका नजर आ रही है? यही कारण है कि खानपुर से रोबिन हुड अंदाज में विधायक बने उमेश कुमार पर राज्यवासियों की एक बडी नजर लगी हुई है और बेरोजगार युवाओं की नजरें भी उमेश कुमार पर टिकी हुई हैं कि वह सदन के अन्दर मजबूूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनके लिए न्याय की लडाई जरूर लडेंगे। विधानसभा सत्र में इस बार उमेश कुमार की एंट्री काफी धमाल मचायेगी क्योंकि सोशल मीडिया पर जिस तरह से वह राज्यवासियों के हर मुद्दे को बेबाक उठाने का जज्बा दिखाते रहे हैं उसी का परिणाम है कि खानपुर की जनता ने उन्हें अपने इलाके के विकास के लिए सदन में भेजा है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में विपक्ष में रहने वाले राजनीतिक दल पर हमेशा मित्र विपक्ष का आरोप लगता रहा है और यह सवाल भी खडे होते रहे हैं कि आखिरकार विपक्ष सदन के अन्दर मजबूती के साथ राज्यवासियों के हितों की लडाई लडने के लिए क्यों आगे नहीं आती? उत्तराखण्ड का विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है और इस बार का विधानसभा सत्र काफी गहमा-गहमी भरा हो सकता है क्योंकि इस बार राज्यवासियों को चकित कर खानपुर से उमेश कुमार विधायक बने हैं तो उन पर राज्यवासियों की नजरें लगी हुई है कि वह सदन के अन्दर हर उस मामले को उठायेंगे जो जनहित में होगा। इतना ही नहीं बेरोजगारों की लडाई हमेशा उमेश कुमार लडते आये हैं और अपनी लडाई लम्बे समय तक उन्हांनेे सोशल मीडिया से लडी लेकिन अब वह विधानसभा के सदस्य हैं और सदन के अन्दर वह राज्यवासियों के मुद्दों और बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने के मुद्दों पर सरकार को जरूर घेरते हुए नजर आयेंगे।

LEAVE A REPLY