प्रेमिका का कातिल सलाखों के पीछे

0
199

कलियर(संवाददाता)। सूटकेस में प्रेमिका का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
कलियर के एक होटल में प्रेमी द्वरा प्रेमिका की हत्या के मामले में एसपी देहात परविंदर सिंह डोभाल ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया की गुरुवार की शाम को ज्वालापुर निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ कलियर स्थित होटल में पहुंचा था और उसने वहां एक कमरा किराए पर लिया था। कुछ देर बाद युवक एक बड़ा सा सूटकेस लेकर होटल से बाहर जाने लगा होटल स्वामियों को शक होने पर सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुँची पुलिस ने सूटकेस खुलवाया था उसमें एक युवती का शव बरामद हुआ था।पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह उसकी प्रेमिका थी आठ साल से उनकी रिलेशनशिप चला रही थी। ओर वह दोनो शादी करना चाहते थे।लेकिन युवती के परिवार वाले राजी नही थे।इस कारण युवती ने भी शादी से इनकार कर दिया ओर वह अपने घरवालों की मर्जी से शादी करना चाहती थी।इसलिए उसने गुस्से में आकर अपनी प्रेमिका रमसा की हत्या कर दी ओर शव की ठिकाने लगाने के लिए उसे सूटकेस में भर के ले जा रहा था। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।एसपी देहात परविंदर सिंह डोभाल ने बताया आरोपी गुलजेब पुत्र सनव्वर निवासी मोहल्ला मेदानियान ज्वालापुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पकडऩे वाली टीम थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी,एसआई गिरीश चन्द्र,एसआई नरेश कुमार, दिवेन्द्र सिह चौहान, शिवानी नेंगी,कॉन्स्टेबल सोनू कुमार, विनोद कुमार, संजय पाल, अलियास अली,रविद्र बलियान, सुबोध कुमार,तेजपाल, सोफिया अंसारी आदि शामिल रहे। आरोपी युवक ने होटल में युवती की फर्जी आईडी दी थी युवती का नाम रमसा पुत्री राशिद निवासी मोहल्ला लालबाड़ा मंगलौर के रूप में हुई है। आरोपी ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया पर जब सख्ती पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी है।

LEAVE A REPLY