हरिद्वार/ देहरादून( संवाददाता)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू हरिद्वार दौरे पर रहे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने शांतिकुंज के देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर शांतिकुंज में मनाए जा रहे स्वर्ण जयंती समारोह के तहत उप राष्ट्रपति ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचकर दक्षिण एशियाई शांति सुलह संस्थान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इसके साथ ही विश्वविद्यालय में बनी शौर्य दीवार पर देश के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्रकृति भी हमारे लिए एक शिक्षक की तरह है। उन्होंने कहा कि देश के अच्छे भविष्य के लिए प्रकृति और संस्कृति को साथ जुड़कर चलना होगा। वहीं हिंदी भाषा पर जोर देते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करते हुए उसे बढ़ावा देना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने रूद्राक्ष के पौधे को रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण किया और प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल रिटायर्ड जनरल गुरमीत सिंह, शान्तिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या, कुलपति शरद पारधी एवं देव संस्कृति विश्विद्यालय के शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
