(राजू अनेजा)
प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का परचम लहराने वाले वाले कर्मठ एवं जुझारू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर प्रदेश का मुखिया बनाए जाने और हॉट सीट रही लालकुआं से कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भारी अंतर से हराने वाले नवनिर्वाचित विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग जोर पकडऩे लगी है।
लाल कुआ। लाल कुआं वासियों ने भाजपा को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले और एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड जीत के साथ सत्ता वापसी दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का प्रतिनिधित्व और उनके युवा साथी नवनिर्वाचित विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को कैबिनेट मंत्री से नवाजे जाने की शीर्ष नेतृत्व से मांग की है।
प्रदेश में भाजपा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में वह जज्बा है जो कि बिना किसी स्वार्थ के प्रदेश में निरन्तर विकास की सोच रखते है तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे युवा नेता को एक बार फिर प्रदेश की सत्ता सौपकर प्रदेश में निरंतर विकास करने का मौका देना चाहिए ताकि पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्तराखंड का सितारा अलग से चमक सके।
शुभम अंडोला सामाजिक कार्यकर्ता
अपनी सीट की चिंता छोड़ पूरे प्रदेश में भाजपा का डंका बजाने वाले और भाजपा को एक बार फिर प्रचंड बहुमत तक पहुंचाने वाले युवा एवं कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार पैदा किया है हम शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हैं कि प्रदेश मैं भाजपा को ऊंचाइयों तक ले जाने वाले निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर प्रदेश का मुखिया बनाया जाना चाहिए ताकि पूरे देश में उत्तराखंड एक कोहिनूर की चमके।
प्रमुख आर एस एस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम यादव
लाल कुआं का प्रतिनिधित्व किसी ऐसा युवा को मिला है जो अपने क्षेत्र में विकास की सोच रखता है और अपनी काबिलियत के दम पर लाल कुआं को विकास मॉडल बना सकता है इसलिए काबलियत और युवा जोश से प्रफुल्लित विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को कैबिनेट में जगह मिलनी चाहिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सभासद संजय अरोरा
मात्र छ:माह के भीतर प्रदेश में भाजपा को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले और प्रदेश में प्रचंड सीटों के साथ वापसी करने वाले युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर मौका मिलना चाहिए साथ ही युवा मुख्यमंत्री धामी की कैबिनेट टीम में युवा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को शामिल करना चाहिए।
प्रकाश कुमार युवा भाजपा नेता
लालकुआ को प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनाने के संकल्प को लेकर विधान सभा चुनाव में बम्पर मतों से विजयी हूऐ डॉ मोहन सिंह बिष्ट को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए, युवा जोश और युवा सोच से लवरेज विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट अपनी काबिलियत और गुणों के काफी धनी है जिसका फायदा प्रदेश के साथ-साथ लाल कुआं के विकास को मिलेगा।
रवि अनेजा युवा भाजपा नेता
पूरी लगन और कर्मठता के साथ प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कराने वाले निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान मिलनी चाहिए और साथ ही धामी की युवा टीम में लाल कुआं के नव निर्वाचित विधायक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलना चाहिए।
नफीस खान वरिष्ठ भाजपा नेता
