देहरादून(नगर संवाददाता)। कैंट विधानसभा क्षेत्र के दशकों बाद पहली महिला सविता कपूर के विधायक बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी में विजय रैली निकालकर जनता का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा है कि जिस उत्साह से जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है और उसी तरह से राज्य में बनने वाली सरकार राज्य के विकास के साथ ही साथ जनता के हितों के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करेगी। उन्होंने जनता का आभार जताया और कहा कि क्षेत्र का व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा। इस अवसर पर नव निर्वाचित विधायक सविता कपूर ने कहा है कि कहा कि जनता ने जो आशीर्वाद उन्हें दिया है और जनता के हितों व उनके साथ किये गये वायदों को पूरा करने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने का काम किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि विकास को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में अधूरे छूटे कार्यों को पूर्ण करने का काम तेजी से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाया जायेगा और वहां पर विकास की गंगा बहाई जायेगी और इसके लिए शुरूआती दौर से ही काम शुरू किया जायेगा। इस अवसर पर शहर के बिंदाल पुल से प्रेमनगर तक विजय रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ देहरादून मेयर, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, अमित कपूर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
