देहरादून(संवाददाता)। विधानसभा चुनाव मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से कराने के लिए जन्मेजय खंडूड़ी, पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और अधिकारियों को हरसंभव निर्देश दिये गये है। इस दौरान जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आर राजेश कुमार व पुलिस उप महानिरीक्षक व एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी लगातार मतगणना स्थल का निरीक्षण करते रहे और अधिकारियों को निर्देश देते हुए दिखाई दिये।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूड़ी ने कहा है कि बल को सम्बोधित करते हुए बताया की मतगणना के समय सभी को अतिरिक्त सावधानियां बरती गई। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में नियुक्त किया गया समस्त बल प्रात: छह बजे तक अपनी ड्यूटी स्थल पर पहुंच गये कर आसपास के क्षेत्र को भली भांति चेक किया गया और मतगणना स्थल व उसके आसपास के दायरे में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं करने दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक तीन, क्षेत्राधिकारी छह, निरीक्षक 12, उप निरीक्षक 68, हैड कांस्टेबल 32, कांस्टेबल 349, महिला कांस्टेबल 134, पीएसी की दो कंपनी, यातायात कांस्टेबल सात को तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप स्पोट्र्स स्टेडियम के बाहर मार्गो पर किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो के व्यापक निर्देश दिये गये थे। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही चेकिंग के उपरांत अंदर जाने की अनुमति दी जाए, मुख्य गेट पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि और इसके अतिरिक्त मतगणना हॉल में पार्टियों की ओर से नियुक्त गए पार्टी एजेंटों को किसी भी दशा में अपने साथ ब्रीफकेस, ज्वलनशील सामग्री, मोबाइल आदि ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अपना आचरण निष्पक्ष रखा तथा अनावश्यक किसी भी विवाद से बचने के भी निर्देश दिये गये है। मतगणना स्थल के चारो ओर 1०० मीटर के घेरे को पैदल क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है, इस परिधि के अन्दर किसी भी प्रकार के वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है और प्रत्येक विधानसभा वार अधिकृत एजेंटो के लिए अलग-अलग रंग के कार्ड बनाये गये है, और उसी के अनुरूप प्रवेश दिया गया है और मतगणना कक्ष के बाहर लगे पुलिस कर्मी अधिकृत व्यक्ति को ही मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल रायपुर स्टेडियम को दो भागों में विभाजित किया था और इनर कॉर्डन तथा आउटर कॉर्डन बनाये गये और इनर कॉर्डन में बास्केटबाल भवन परिसर के अन्दर की गयी पुलिस व्यवस्था की प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कमलेश उपाध्याय, शूटिंग रेंज भवन परिसर में की गयी पुलिस व्यवस्था की प्रभारी पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल तथा बास्केटबाल भवन व शूटिंग रेंज भवन में आउटर कार्डन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक संचार, मुकेश ठाकुर को जिम्मेदारी गई और इसके अतिरिक्त मतगणना स्थल के आसपास की यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था के प्रभारी पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे ने संभाला।
उन्होंने बताया कि आउटर कॉर्डन में सुरक्षा की दृष्टि से सात बैरियर स्थापित किए गए हैं, मतगणना स्थल के बाहर पार्टी एजेंटो, मीडिया कर्मियों तथा मतगणना में नियुक्त कर्मियों तथा अधिकारियो के लिए अलग- अलग पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से तीन मोबाइल पार्टियां (पैदल) बैरियरों के मध्य सचल नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त रायपुर स्टेडियम के बाहर एक मोबाइल पार्टी (वाहन में) नियुक्त की गई। उन्होंने कहा कि साथ ही प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया था। उन्होंने कहा कि वह भी स्वयं लगातार सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे और मतगणना स्थल का लगातार निरीक्षण किया गया।
